1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Earthquake: जम्मू-कश्मीर में एक ही घंटे में आया दो बार भूकंप, दहशत में लोग

Earthquake: जम्मू-कश्मीर में एक ही घंटे में आया दो बार भूकंप, दहशत में लोग

 Written By: Shailendra Tiwari
 Published : Aug 25, 2022 07:50 am IST,  Updated : Aug 25, 2022 10:53 am IST

Earthquake: खबरों के मुताबिक, बुधवार रात 11:04 मिनट पर पहला भूकंप का झटका महसूस हुआ। इसके 48 मिनट बाद दूसरा झटका 11:52 मिनट पर महसूस किया गया। पहले की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 रही, जबकि दूसरे झटके की तीव्रता 3.2 दर्ज की गई।

An earthquake of magnitude 4.1 occurred 62km ENE of Katra, Jammu & Kashmir- India TV Hindi
An earthquake of magnitude 4.1 occurred 62km ENE of Katra, Jammu & Kashmir Image Source : ANI

Highlights

  • देर रात महसूस हुआ भूकंप का झटका
  • भूकंप का केंद्र जमीन से 5 किमी नीचे था
  • 3 दिनों में आए 10 बार भूकंप के झटके

Earthquake: जम्मू-कश्मीर में बुधवार देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। खबरों के मुताबिक, कटरा से 62 किलोमीटर दूर 48 मिनट के अंतर पर 2 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इनकी रिक्टर स्केल में तीव्रता 3.2 रही। इन दिनों जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भूकंप के कई झटके महसूस किए गए हैं। अब तक राज्य में पिछले दो दिनों में कुल 9 बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। हालांकि, तीव्रता कम होने की वजह से किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।

रात को महसूस हुआ भूकंप का झटका

खबरों के मुताबिक, बुधवार रात 11:04 मिनट पर पहला भूकंप का झटका महसूस हुआ। इसके 48 मिनट बाद दूसरा झटका 11:52 मिनट पर महसूस किया गया। पहले की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 रही, जबकि दूसरे झटके की तीव्रता 3.2 दर्ज की गई। वहीं भूकंप का केंद्र जमीन से 5 किमी नीचे था।

आ चुके हैं कई झटके

फिलहाल इन दिनों जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भूकंप के कई झटके महसूस किए गए हैं। दो दिन पहले सोमवार को देर रात जम्मू कश्मीर में 6 घंटे में 4 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसमें पहला भूकंप सोमवार रात कटरा में दो बजकर 20 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता 3.9 मापी गई थी। दूसरा भूकंप देर रात तीन बजकर 21 मिनट पर आया और उसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.6 मापी गई।

तीसरी बार उधमपुर से 29 किमी. पूर्व में 2.8 तीव्रता के भूकंप के झटके देर रात 3:44 मिनट पर महसूस किए गए। वहीं चौथी बार भूकंप मंगलवार को सुबह 8 बजकर 3 मिनट पर आया। इस भूकंप का केंद्र उधमपुर से 26 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में आया, इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.9 थी।

3 दिनों में आए 10 बार भूकंप के झटके

पिछले 3 दिन में जम्मू प्रांत के जिला डोडा जिला किश्तवाड़ और माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटरा में 9 बार भूकंप के झटके लगे हैं। जिसमें 3 बार सिर्फ कटरा में हल्के झटके महसूस किए गए। डोडा और किश्तवाड़ में 6 बार भूकंप के हल्के झटके पिछले 3 दिन में महसूस किए गए हैं। आज फिर डोडा और किश्तवाड़ में भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए हैं तो पिछले 3 दिन में कुल 10 बार भूकंप के झटके जम्मू प्रांत में अभी तक लग चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत