1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मणिपुर से लेकर अंडमान तक भूकंप के झटकों से दहले लोग, इतनी रही तीव्रता

मणिपुर से लेकर अंडमान तक भूकंप के झटकों से दहले लोग, इतनी रही तीव्रता

 Written By: Subhash Kumar
 Published : Sep 12, 2023 07:24 am IST,  Updated : Sep 12, 2023 07:27 am IST

बीते कुछ समय से दुनिया ही नहीं बल्कि भारत के भी कई हिस्सों में भूकंप के मामले लगातार देखने को मिल रहे हैं। भूकंप का मामला फिर से सामने आया है।

Representative Image- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PTI

एक ओर मोरक्को में भूकंप से हुई तबाही का आंकलन अब भी जारी है तो वहीं, भारत के भी कई हिस्सों से लगातार भूकंप की खबरें निकलकर सामने आ रही हैं। नेशलन सेंटर फोर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, सोमवार को रात में मणिपुर तो वहीं, मंगलवार की सुबह तड़के अंडमान सागर के करीब भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। बीते कुछ दिनों से भारत में भूकंपीय घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।

इतनी रही तीव्रता

नेशलन सेंटर फोर सिस्मोलॉजी के अनुसार, सोमवार को रात 11 बजकर 01 मिनट पर मणिपुर के उखरुल में 5.1 की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप का केंद्र धरती के 20 किलोमीटर अंदर था। वहीं, मंगलवार की सुबह 3 बजकर 39 मिनट पर अंडमान सागर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई है। इस भूकंप का केंद्र सतह के 93 किलोमीटर भीतर था। अब तक इस भूकंप में किसी हानि की खबर सामने नहीं आई है।

बीते दिन भी आया भूकंप
बीतो सोमवार को सुबह 1 बजकर 29 मिनट पर बंगाल की खाड़ी में भी भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में आए इस भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई थी। भूकंप के केंद्र की गहराई धरती के 70 किलोमीटर अंदर बताई गई थी। 

क्यों आते हैं भूकंप?
हाल के दिनों में देश-दुनिया के कई इलाकों में भूकंप की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है। हमारी धरती के भीतर 7 टेक्टोनिक प्लेट्स हैं। ये प्लेट्स लगातार अपने स्थान पर घूमते रहती हैं। हालांकि, कभी-कभी इनमें टकराव या घर्षण भी होता है। इसी कारण धरती पर भूकंप की घटनाएं देखने को मिलती हैं। 

ये भी पढ़ें- मोरक्को के बाद अब बंगाल की खाड़ी में भी लगे भूकंप के झटके, इतनी रही तीव्रता

ये भी पढ़ें- मोरक्को में तबाही मचाने के बाद अब इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटकों से कांपी धरती, जानिए क्या थी तीव्रता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत