1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमाचल प्रदेश के इस जिले में लगे भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5 थी तीव्रता, Video आया सामने

हिमाचल प्रदेश के इस जिले में लगे भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5 थी तीव्रता, Video आया सामने

 Published : Jun 05, 2026 10:39 pm IST,  Updated : Jun 05, 2026 11:14 pm IST

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5 मापी गई है। आइए जानते हैं कि इस भूकंप के बारे में अब तक क्या जानकारी सामने आई है।

Chamba Himachal Pradesh Earthquake- India TV Hindi
हिमाचल प्रदेश में लगे भूकंप के झटके। Image Source : REPORTER

भारत समेत दुनियाभर में बीते कुछ समय में भूकंप की घटनाओं में तेजी देखी गई है। कई देशों में आए भूकंप में हजारों लोगों की मौत भी हुई है। इस कारण लोगों के मन में भूकंप का खौफ भरता चला जा रहा है। इस बीच अब शुक्रवार 5 जून को भारत के हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के ये झटके राज्य के चंबा जिले में रात को करीब 10 बजे महसूस किए गए जिस कारण लोग भयभीत हो उठे हैं। 

5 किलोमीटर की गहराई में केंद्र

सामने आई जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के चंबा में शुक्रवार को 10 बजकर 04 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5 मापी गई है। इस भूकंप का केंद्र सिर्फ 5 किलोमीटर की उथली गहराई पर था जिस कारण आसपास के इलाकों में भी झटके महसूस होने की संभावना बढ़ गई। अब तक इस भूकंप के कारण किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

 

लोग घरों से बाहर निकले

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार रात आए भूकंप के तेज झटकों से लोग दहशत में आ गए। कम गहराई होने के कारण भूकंप के झटके प्रदेश के कई हिस्सों में तीव्रता से महसूस किए गए। शिमला, कांगड़ा, कुल्लू, चंबा समेत आसपास के क्षेत्रों में लोगों ने घरों और भवनों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों का रुख किया। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क है। गौरतलब है कि चंबा जिला भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। इससे पहले भी यहां कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। ताजा भूकंप ने एक बार फिर लोगों को भूकंपीय जोखिम के प्रति सतर्क कर दिया है।

क्यों आते हैं भूकंप?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भूकंप आने का कारण मुख्य तौर पर धरती के भीतर मौजूद टेक्टोनिक प्लेटों का आपस में टकराना, रगड़ना या खिसकना होता है। इसके कारण जमीन के अंदर जमा ऊर्जा अचानक से बाहर की ओर निकलती है। इसी के कारण हमारी धरती पर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। (रिपोर्ट: कपिल ठाकुर)

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान और म्यांमार में लगे भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग, जानिए कितनी रही तीव्रता

जापान में आया भूकंप का जोरदार झटका, तेजी से हिलीं इमारतें; जानें सुनामी को लेकर क्या है अपडेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत