1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Earthquake in Meghalaya: न्यू ईयर पर दिल्ली-NCR, लद्दाख के बाद मेघालय की धरती कांपी, 3.2 रही तीव्रता

Earthquake in Meghalaya: न्यू ईयर पर दिल्ली-NCR, लद्दाख के बाद मेघालय की धरती कांपी, 3.2 रही तीव्रता

 Edited By: Malaika Imam
 Published : Jan 02, 2023 08:32 am IST,  Updated : Jan 02, 2023 08:32 am IST

Earthquake in Meghalaya: नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, यह भूकंप मेघालय के 60 किमी ENE नोंगपोह में आया था। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी।

मेघालय में आया भूकंप- India TV Hindi
मेघालय में आया भूकंप Image Source : FILE PHOTO

Earthquake in Meghalaya: नए साल के मौके पर दिल्ली-एनसीआर, लद्दाख के बाद मेघायल में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। मेघायलय में रविवार 1 जनवरी को रात करीब 11 बजकर 28 मिनट पर भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 3.2 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, यह भूकंप मेघालय के 60 किमी ENE नोंगपोह में आया था। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी।   

लद्दाख के करगिल में रविवार शाम 6 बजकर 32 मिनट 57 सेंकेंड पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई। भूकंप की गहराई जमीन से 150 किमी नीचे थी। 

इससे पहले 31 दिसंबर की देर रात जहां लोग नए साल के जश्न में डूबे थे, वहीं देश की राजधानी दिल्ली और इसके आस-पास के इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में रात करीब 1:19 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई। 

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में था। इसकी गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी। इससे पहले 29 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यहां भूकंप की तीव्रता रेक्टर स्केल पर 2.5 मापी गई थी। नई दिल्ली का पश्चिमी क्षेत्र भूकंप का केंद्र था, जिसकी गहराई 5 किमी थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत