1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भूकंप के तेज झटकों से थर्राया दिल्ली-NCR, जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान, रिक्टर स्केल पर इतनी तीव्रता

भूकंप के तेज झटकों से थर्राया दिल्ली-NCR, जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान, रिक्टर स्केल पर इतनी तीव्रता

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Aug 05, 2023 09:43 pm IST,  Updated : Aug 05, 2023 10:04 pm IST

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। राजधानीवासियों को ये झटके रात 9.34 बजे महसूस हुए। भूकंप के झटके जम्मू कश्मीर, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी महसूस किए गए हैं।

Earthquake- India TV Hindi
भूकंप Image Source : REPRESENTATIVE PIC

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके जम्मू कश्मीर, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी महसूस किए गए हैं। जम्मू के पुंछ और राजौरी में लोगों ने इस कंपन को महसूस किया है। दिल्ली में भूकंप के झटके रात 9.34 बजे महसूस किए गए। 

भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई है। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदु कुश में बताया जा रहा है। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। 

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता का अंदाजा कैसे लगा सकते हैं?

  • 0 से 1.9 सीज्मोग्राफ से मिलती है जानकारी
  • 2 से 2.9 बहुत कम कंपन पता चलता है
  • 3 से 3.9 ऐसा लगेगा कि कोई भारी वाहन पास से गुजर गया
  • 4 से 4.9 घर में रखा सामान अपनी जगह से नीचे गिर सकता है 
  • 5 से 5.9 भारी सामान और फर्नीचर भी हिल सकता है
  • 6 से 6.9 इमारत का बेस दरक सकता है 
  • 7 से 7.9 इमारतें गिर जाती हैं 
  • 8 से 8.9 सुनामी का खतरा, ज्यादा तबाही
  • 9 या ज्यादा सबसे भीषण तबाही, धरती का कंपन साफ महसूस होगा

ये भी पढ़ें: 

VIDEO: खेतों से टमाटर चोरी होने पर किसान ने उठाया ऐसा कदम, जिससे चोरों के बीच मच गया हड़कंप 

मध्य प्रदेश: BJP विधायक के बेटे पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित, आदिवासी शख्स को मारी थी गोली

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत