1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: खेतों से टमाटर चोरी होने पर किसान ने उठाया ऐसा कदम, चोरों के बीच मच गया हड़कंप

VIDEO: खेतों से टमाटर चोरी होने पर किसान ने उठाया ऐसा कदम, चोरों के बीच मच गया हड़कंप

 Reported By: Atul Singh Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Aug 05, 2023 08:19 pm IST,  Updated : Aug 05, 2023 08:19 pm IST

महाराष्ट्र के संभाजीनगर में एक किसान के खेत में 10 दिनों से लगातार चोरी हो रही थी। ऐसे में उसने एक हाई क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे को इंस्टॉल करवाया है, जिसमें सायरन बजने की भी सुविधा है।

tomato- India TV Hindi
खेतों से टमाटर चोरी होने पर किसान ने उठाया बड़ा कदम Image Source : FILE

संभाजीनगर: टमाटर का नाम लेते ही हर इंसान की जुबां से एक ही बात निकलती है कि भई ये तो बहुत महंगा हो गया है। टमाटर के दाम इतने ज्यादा बढ़ चुके हैं कि आम आदमी इसे खरीदने से पहले एक बार सोचता जरूर है क्योंकि जितने रुपए में एक किलो टमाटर आ रहा है, उतनी कीमत में तो पूरे घर की सब्जी आ सकती है। 

किसान ने खेत की निगरानी के लिए लगाया सीसीटीवी कैमरा

टमाटर की बढ़ी हुई कीमतों के बीच महाराष्ट्र के संभाजीनगर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल यहां एक किसान अपने खेत में टमाटर उगाता है और उसने अपने खेत से टमाटर को चोरी होने से बचाने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगवाया है। ऐसे में अगर कोई भी उसके खेत से टमाटर चोरी करने की कोशिश करता है तो वह कैमरे में दर्ज हो जाता है। इसके अलावा कैमरे में सायरन की सुविधा भी है, जो किसी के खेत में घुसते ही बजने लगता है।

खेत से टमाटर चोरी होने पर परेशान था किसान

इस किसान का नाम शरद रावटे है और इसने अपने डेढ़ एकड़ खेत मे 70-80 हजार रुपए खर्च करके टमाटर तैयार किया है। बाजार में टमाटर की मंहगी कीमत के चलते रात के अंधेरे में लोग इस किसान के खेत से कच्चे टमाटर चोरी करके ले जाते थे। लगातार 10 दिन से ये चोरी हो रही थी। इससे परेशान होकर किसान ने खेत में 20 हजार खर्च किए और एक आधुनिक CCTV कैमरा लगाया। ये कैमरा पूरे डेढ़ एकड़ में टमाटर के खेत पर नजर रखता है।

ये सीसीटीवी कैमरा किसान के मोबाइल से भी जुड़ा है। जिससे वह हर वक्त अपने खेत पर नजर रख सकता है। खेत में किसी के भी घुसने पर इस सीसीटीवी में सायरन बजने की सुविधा है।

ये भी पढ़ें: 

मध्य प्रदेश: BJP विधायक के बेटे पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित, आदिवासी शख्स को मारी थी गोली

जम्मू कश्मीर: राजौरी में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत