1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भ्रष्टाचार के खिलाफ डबल एक्शन, कर्नाटक में ED और लोकायुक्त दोनों की बड़ी रेड जारी

भ्रष्टाचार के खिलाफ डबल एक्शन, कर्नाटक में ED और लोकायुक्त दोनों की बड़ी रेड जारी

 Reported By: Atul Bhatia Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jul 11, 2024 10:57 am IST,  Updated : Jul 11, 2024 11:31 am IST

जानकारी के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने करीब 89.63 करोड़ रुपए अवैध तरीके से ट्रांसफर करने से संबंधित मनी लांड्रिंग के मामले में कर्नाटक में रेड की है।

कर्नाटक में ईडी की रेड।- India TV Hindi
कर्नाटक में ईडी की रेड। Image Source : PTI

प्रवर्तन निदेशालय यानी की ईडी ने कर्नाटक में बड़ी रेड की है। जानकारी के मुताबिक, ईडी की ये रेड बीते बुधवार से ही चल रही है जिसमें पूर्व एमएलए और मंत्री के ठिकानों पर कार्रवाई भी जारी है। मनी लांड्रिंग के एक मामले की जांच के संबंध में ईडी ने ये रेड की है। वहीं, खास बात ये भी है कि कर्नाटक में इसी वक्त लोकायुक्त की ओर से भी अलग-अलग जिलों में रेड चल रही है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, कर्नाटक महर्षि वाल्मिकी अनुसूचित जनजाति विकास निगम (कर्नाटक सरकार) के SB अकाउंट और SOD अकाउंट से अवैध तरीके से फंड ट्रांसफर करने का आरोप सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, करीब 89.63 करोड़ रुपए ट्रांसफर करने का आरोप है। इसी सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने रेड की है।

CBI ने दर्ज किया था केस

कर्नाटक महर्षि वाल्मिकी अनुसूचित जनजाति विकास निगम का अकाउंट बेंगलुरु के एमजी रोड पर यूनियन बैंक में था। इसी साल 6 मई को अकाउंट से संबंधित फ्रॉड के बारे में पता चला था। 3 जून को सीबीआई ने यूनियन बैंक की शिकायत पर बैंक के अधिकारियों और अन्य लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। अब ED इसी मामले में मनी लांड्रिंग की जांच कर रही है। 

लोकायुक्त की रेड भी जारी

दूसरी ओर कर्नाटक के विभिन्न जिलों में लोकायुक्त की ओर से भी रेड जारी है। जानकारी के अनुसार, एजेंसी के पास दर्ज 11 मामलों के सिलसिले में कर्नाटक के मांड्या, कोलार, बेलगावी, मैसूर और हसन  सहित 9 जिलों में लोकायुक्त की छापेमारी चल रही है। 

ये भी पढ़ें- क्यों रचा गया था ISRO जासूसी प्रकरण जिसमें नंबी नारायणन को फंसाया गया? CBI का बड़ा खुलासा

मौत के 12 साल बाद क्यों मचा शीना बोरा की हड्डियों के लिए हंगामा? जानें पूरा मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत