Sunday, March 01, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कनाडा में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा पर फेंके गए अंडे, भारत सरकार ने इसे बताया दुर्भाग्यपूर्ण

कनाडा में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा पर फेंके गए अंडे, भारत सरकार ने इसे बताया दुर्भाग्यपूर्ण

Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61 Published : Jul 15, 2025 11:15 am IST, Updated : Jul 15, 2025 11:15 am IST

कना़डा के टोरंटो में निकाली जा रही भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा पर अंडे फेंके गए हैं। इस मामले के सामने आने के बाद भारत सरकार ने प्रतिक्रिया देते हुए इसपर नाराजगी जाहिर की है।

Eggs were thrown at Lord Jagannaths Rath Yatra in Canada Indian government called it unfortunate- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO कनाडा में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा पर फेंके गए अंडे

कनाडा के टोरंटों में 11 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जा रही थी। इस दौरान इस रथ यात्रा में बाधा डालने की कोशिश की गई। दरअसल जिस वक्त ये रथयात्रा निकाली जा रही थी, उसी दौरान पास की ही बिल्डिंग से किसी ने अंडे फेंककर रथयात्रा को टारगेट करने की कोशिश की। बता दें कि फेंके गए अंडे भगवान जगन्नाथ के रथ के पास सड़क पर गिरे। टोरंटों में ही रहने वाली एक एनआरआई ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया और कहा कि हमने रथ यात्रा नहीं रोकी, नफरत कभी भी विश्वास को नहीं हरा सकती है। रथयात्रा पर अंडे फेंके जाने का वीडियो सामने आने के बाद भारत सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

विदेश मंत्रालय ने जताई नाराजगी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और त्योहार की भावना के खिलाफ बताया। भारत ने कनाडा सरकार से इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। बता दें कि पिछले काफी समय से कनाडा में हिंदुओं के निशाना बनाया जा रहा है। दो महीने पहले टोरंटो में खालिस्तानी समर्थकों ने हिंदू विरोधी रैली निकाली थी। इस रैली में खालिस्तानियों ने 8 लाख हिंदुओं के वापस भारत भेजने के लिए नारे लगाए थे। वहीं 10 जुलाई को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे शहर में कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग हुई। खालिस्तानी आतंकी हरजीत लाडी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

कई बार हिंदुओं पर हो चुका है हमला

इसके अलावा खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इसे लेकर बयान जारी करते हुए कहा कि कपिल शर्मा खुद को हिंदुवादी बताता है। उसके कैफे पर दोबारा फायरिंग कर सकते हैं। बता दें कि कनाडा में सिखों की आबादी बहुत बड़ी है। ऐसे में कुछ ऐसे अराजक तत्व हैं जो बार-बार खालिस्तान के मुद्दे पर सिखों को भड़काने का काम कर रहे हैं। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब इस तरह हमला किया गया है। इससे पहले कई बार हिंदुओं पर खालिस्तानी आतंकवादियों द्वारा हमला किया जा चुका है। इसके अलावा भारत सरकार के अधिकारियों और दूतावासों के बाहर भी खालिस्तानियों द्वारा इस तरह के हमले देखने को मिल चुके हैं।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement