1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देश भर में आज मनाया जा रहा है बकरीद का त्योहार, कहां नमाज और कहां कुर्बानी? पढ़ें गाइडलाइंस

देश भर में आज मनाया जा रहा है बकरीद का त्योहार, कहां नमाज और कहां कुर्बानी? पढ़ें गाइडलाइंस

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jun 29, 2023 06:34 am IST,  Updated : Jun 29, 2023 06:34 am IST

आज कुर्बानी का त्यौहार ईद उल जुहा पूरे जोश खरोश के साथ मनाया जा रहा है। कुछ जगहों पर नमाज़ शुरू हो चुकी है जबकि कुछ मस्जिदों में सुबह 8 बजे तक नमाज का वक्त मुकर्रर है।

bakrid- India TV Hindi
देश में बकरीद के त्यौहार की धूम Image Source : PTI

नई दिल्ली: ईद उल अजहा का त्यौहार आज पूरे देश में गर्मजोशी के साथ मनाया जा रहा है। मस्जिदों में नमाज की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कई जगहों पर नमाजी जुटने भी शुरू हो गए हैं। बकरीद की नमाज़ के लिए यूपी में खास इंतज़ाम किए गए हैं। इस मौके पर अराजकता फैलाने वालों पर नकेल कसने के लिए भी पुलिस सतर्क है। साथ ही पुलिस ने गाइडलाइंस जारी करते हुए कहा है कि सड़क पर नमाज ना पढ़ी जाए। नमाज केवल तय जगह पर ही पढ़ी जाएगी, सड़क पर नमाज पढ़ी तो FIR हो सकती है। साथ ही कुर्बानी के लिए भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। यूपी पुलिस ने कहा है कि कुर्बानी के लिए जो जगहें तय हैं उन्हीं जगहों पर कुर्बानी की जाए। कुर्बानी को लेकर पुलिस ने कहा है कि किसी भी ऐसे पशु की कुर्बानी ना दी जाए जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों।

यूपी से बिहार तक कैसी है त्यौहार की तैयारी?

आज कुर्बानी का त्यौहार ईद उल जुहा पूरे जोश खरोश के साथ मनाया जा रहा है। कुछ जगहों पर नमाज शुरू हो चुकी है जबकि कुछ मस्जिदों में सुबह 8 बजे तक नमाज़ का वक्त मुकर्रर है। यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस बात के पुख्ता इंतजाम किए हैं जिससे ईद के त्योहार को पूरे जोश के साथ मनाया जाए। किसी तरह की खलल न पड़े इसलिए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। यूपी पुलिस ने भी सभी जिलों में बकरीद की गाइडलाइंस जारी की है। लोगों से कहा गया है कि- 

  • बकरीद के मौके पर कोई नई परपंरा शुरू न करें।
  • सड़क पर बैठकर कोई नमाज अदा न करें, नमाज सिर्फ मस्जिदों में हों।
  • सड़क पर नमाज़ पढ़ी तो FIR हो सकती है।
  • सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी न हो, कुर्बानी उन्हीं जगहों पर हो जो प्रशासन ने तय की हैं।
  • किसी ऐसे पशु की कुर्बानी न दी जाए जिससे दूसरे वर्ग की भावनाएं आहत होती हैं।

प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी को लेकर विशेष सतर्कता
पुलिस मुस्तैद है। पूरे यूपी में पुलिस फोर्स के अलावा PAC की 238 कंपनियां, SDRF की 3 कंपनियां, CRPF की 7 कंपनियां और साढ़े सात हजार ट्रेनी इंस्पैक्टर्स की ड्यूटी लगाई गई है। मुस्लिम धर्म गुरु मस्जिदों से ये अपील कर चुके हैं कि सड़कों पर नमाज अदा ना करें। हालात पर नजर रखने के लिए पुलिस ड्रोन का भी इस्तेमाल कर रही है। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

यह भी पढ़ें-

CM नीतीश की मौजूदगी में होगी नमाज अदा
यूपी में तैयारियां चाक चौबंद हैं तो पटना में नमाज गांधी मैदान में पढ़ी जाएगी। गांधी मैदान में होने वाली नमाज के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे। यूपी और बिहार के साथ साथ पूरे देश में संवेदनशीन जगहों पर मुस्तैदी बरती जा रही है ताकि किसी शरारती तत्व को अराजकता फैलाने का मौका ना मिले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत