1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर में 4 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीख का ऐलान, जानें कब होगा

जम्मू-कश्मीर में 4 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीख का ऐलान, जानें कब होगा

 Reported By: Vijai Laxmi, Edited By: Malaika Imam
 Published : Sep 24, 2025 01:51 pm IST,  Updated : Sep 24, 2025 02:12 pm IST

जम्मू-कश्मीर की चार और पंजाब की एक राज्यसभा सीट के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव की अधिसूचना 6 अक्टूबर को जारी होगी।

भारत निर्वाचन आयोग - India TV Hindi
भारत निर्वाचन आयोग Image Source : FILE (PTI)

नई दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने जम्मू-कश्मीर की 4 और पंजाब की 1 राज्यसभा सीट के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आयोग के अनुसार, इन पांच सीटों के लिए मतदान 24 अक्टूबर को कराया जाएगा। चुनाव की अधिसूचना 6 अक्टूबर को जारी होगी।

नामांकन दाखिल करने की तारीख

उम्मीदवार 6 अक्टूबर से नामांकन दाखिल कर सकते हैं, जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 13 अक्टूबर रखी गई है। उम्मीदवारों द्वारा जमा किए गए नामांकन पत्रों की जांच 14 अक्टूबर को की जाएगी, ताकि सभी आवश्यक दस्तावेज और योग्यता की पुष्टि की जा सके। इसके बाद नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 16 अक्टूबर है।

मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। मतदाताओं को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में जाकर अपने मत का इस्तेमाल करने का अवसर मिलेगा। वोटों की गिनती उसी दिन शाम 5 बजे से शुरू होगी और नतीजे जल्दी ही घोषित किए जाएंगे।

निर्वाचन आयोग ने क्या कहा?

कार्यक्रम की घोषणा करते हुए निर्वाचन आयोग ने कहा कि पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य को जम्मू-कश्मीर (विधानसभा सहित) और लद्दाख (विधानसभा रहित) केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया गया है। जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम के अनुसार, मौजूदा जम्मू और कश्मीर राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले राज्यसभा के चार वर्तमान सदस्यों को जम्मू और कश्मीर संघ राज्य क्षेत्र को आवंटित सीटों को भरने के लिए निर्वाचित माना जाएगा। 

निर्वाचन आयोग ने कहा कि सभी चार सीट मौजूदा सदस्यों के कार्यकाल की समाप्ति के बाद से रिक्त पड़ी थीं, क्योंकि रिक्तियों के समय चुनाव कराने के लिए आवश्यक निर्वाचक मंडल उपलब्ध नहीं था। आयोग ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की राज्य विधानसभा के गठन के बाद, द्विवार्षिक चुनाव कराने के लिए एक निर्वाचक मंडल की आवश्यकता है। मतगणना 24 अक्टूबर की शाम को मतदान समाप्त होने के एक घंटे बाद होगी।

ये भी पढ़ें-

लेह में छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प, CRPF की गाड़ी में आग लगाई, सोनम वांगचुक के समर्थन में हो रहा प्रदर्शन

दिल्ली: कौन है स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती? जिसके ऊपर तमाम छात्राओं ने लगाए यौन शोषण के आरोप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत