1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: दिल्ली के मुखर्जी नगर में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदे छात्र

VIDEO: दिल्ली के मुखर्जी नगर में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदे छात्र

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Niraj Kumar
 Published : Jun 15, 2023 01:29 pm IST,  Updated : Jun 15, 2023 02:11 pm IST

जानकारी के मुताबिक दोपहर साढ़े 12 बजे के आसपास बत्रा सिनेमा के पास ज्ञान भवन बिल्डिंग में आग लगने की जानकारी मिलने के बाद दमकल की 11 गाड़ियों को रवाना किया गया।

दिल्ली कोचिंग सेंटर में आग- India TV Hindi
दिल्ली कोचिंग सेंटर में आग Image Source : इंडिया टीवी

नई दिल्ली :राजधानी दिल्ली के मुखर्जी नगर स्थित एक कोचिंग सेंटर में आग लगने की खबर है। कोचिंग सेंटर में आग लगते ही छात्रों के बीच भगदड़ मच गई और कई छात्र खिड़कियों से नीचे कूदते नजर आए। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। 

बत्रा सिनेमा के पास ज्ञान भवन में लगी आग

जानकारी के मुताबिक दोपहर साढ़े बजे दमकल विभाग को मुखर्जी नगर में बत्रा सिनेमा पास ज्ञान भवन के कोचिंग सेंटर में आग लगने की खबर मिली। इसके बाद दमकल की कुल 11 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू हो गईं।

रस्सियों के सहारे उतरकर छात्रों ने बचाई जान

बिल्डिंग में आग लगने के बाद छात्रों के बीच हड़कंप मच गया और वे इधर-उधर भागने लगे। इस कई छात्रों ने रस्सियों के सहारे उतरकर अपनी जान बचाई। दरअसल, चार मंजिला इमारत में स्थित कोचिंग सेंटर के ग्राउंड फ्लोर पर लगे मीटर बोर्ड में आग लगी थी।  दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पर लिया है। किसी तरह की जान के नुकसान की खबर अभी तक नहीं है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत