1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आज का मौसम 7 अक्टूबर 2024: दिल्ली-मुंबई में धुंध तो कर्नाटक-तमिलनाडु में बारिश, जानें पूरे देश में मौसम का हाल

आज का मौसम 7 अक्टूबर 2024: दिल्ली-मुंबई में धुंध तो कर्नाटक-तमिलनाडु में बारिश, जानें पूरे देश में मौसम का हाल

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Oct 31, 2024 10:16 am IST,  Updated : Oct 31, 2024 10:16 am IST

दिल्ली में धुंध के साथ ही हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो चुकी है। वहीं, मुंबई में भी धुंध दिखाई दी। हालांकि, मुंबई की हवा दिल्ली से बेहतर है।

Akshardham- India TV Hindi
अक्षरधाम का नजारा Image Source : PTI

दिवाली के दिन देश के दो सबसे बड़े शहरों की सुबह धुंध भरी रही। दिल्ली के अधिकतर इलाकों में धुंध के साथ हवा का स्तर भी बेहद खराब रहा। वहीं, मुंबई में भी सुबह कई इलाकों में धुंध छाई रही। हालांकि, मौसम विभाग ने तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को और प्रशासन को सतर्क रहने के लिए कहा है। देश के अन्य हिस्सों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है।

अक्टूबर का महीना खत्म हो चुका है। दिवाली के मौके पर भी गर्मी को लेकर लोगों ने चिंता जाहिर की है। हालांकि, नवंबर के दूसरे सप्ताह से तापमान गिर सकता है और देश में सही मायने में ठंड की शुरुआत हो सकती है। आने वाले दो-तीन दिनों तक कर्नाटक, तमिलनाडु के साथ केरल में भी भारी बारिश हो सकती है।

दिल्ली का मौसम

सुबह के समय हवा की गति 5 किमी प्रति घंटे तक रहने की संभावना है, जो उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेगी। दोपहर के समय यह धीरे-धीरे बढ़कर 10-15 किमी प्रति घंटे हो जाएगी। इसके बाद शाम और रात के समय यह घटकर 8 किमी प्रति घंटे से कम हो जाएगी। रात में धुंध/हल्का कोहरा/धुंध छाए रहने की संभावना है।

दिल्ली में अक्टूबर का दूसरा सबसे गर्म दिन 

दिल्ली में बुधवार को दिवाली की पूर्व संध्या पर अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस महीने का दूसरा सबसे गर्म दिन है। इस महीने का अधिकतम तापमान 19 अक्टूबर को 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक इस साल अक्टूबर का महीना भी कमोवेश पिछले साल की तरह रहा। उसने बताया कि अक्टूबर 2023 में तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो 2021 और 2020 दोनों के समान है। साथ ही, 2023 की तरह ही इस साल के अक्टूबर में भी किसी दिन बारिश नहीं हुई। 

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस साल अक्टूबर में तापमान सामान्य बना हुआ है और इसमें कोई बड़ी गिरावट नहीं आई है। उन्होंने कहा कि अगर तापमान कम होता तो प्रदूषण का स्तर और बढ़ सकता था। उन्होंने बताया कि नवंबर के दूसरे सप्ताह के बाद तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत