1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'कुछ लोगों के लिए देश से ज्यादा अपनी राजनीति जरूरी', ओवैसी के बयान पर बोले पुष्कर सिंह धामी

'कुछ लोगों के लिए देश से ज्यादा अपनी राजनीति जरूरी', ओवैसी के बयान पर बोले पुष्कर सिंह धामी

 Written By: Akash Mishra @Akash25100607
 Published : Dec 13, 2022 04:43 pm IST,  Updated : Dec 13, 2022 04:43 pm IST

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कुछ लोगों के लिए देश से ज्यादा अपनी राजनीति जरूरी है, इसलिए मैं ऐसे लोगों पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करूंगा।

सीएम पुष्कर सिंह धामी(फाइल फोटो)- India TV Hindi
सीएम पुष्कर सिंह धामी(फाइल फोटो) Image Source : ANI

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता पुष्कर सिंह धामी का तवांग मामले को लेकर हो रही टिप्पणियों के बीच एक बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग देश की सेना की वीरता पर हमेशा सवाल उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों के लिए देश से ज्यादा अपनी राजनीति जरूरी है, इसलिए मैं ऐसे लोगों पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करूंगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी की यह टिप्पणी AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के तवांग मामले पर दिए हुए बयान के बाद आई है। 

'देश के पीएम राजनीतिक मामलों में नाकाम साबित हो रहे हैं'

दरअसल, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी न तवांग मामले पर एक बयान में कहा कि देश के प्रधानमंत्री राजनीतिक नेतृत्व के मामले में नाकाम साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये झड़प 9 तारीख को होती है और आप संसद में आज बताते हैं। उन्होंने कहा कि अगर मीडिया इस पर बात नहीं करती तो फिर आप तो खामोश बैठ जाते। ओवैसी ने आगे कहा कि ये सब इनकी नाकामी है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री चीन का नाम लेने से डरते हैं। उन्होंने कहा कि व्यापार असंतुलन के बाद भी हमारी सेना मार खा रही है और चीन हमारी जमीन में घुसता है।

तवांग मामले पर लोकसभा में क्या बोले राजनाथ सिंह?

वहीं, लोकसभा में डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं इस सदन को यह बताना चाहता हूं कि भारतीय सेना के समय पर हस्तक्षेप के कारण PLA सैनिक वापस चले गए। उन्होंने कहा कि  सदन को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारी सेनाएं हमारी भौमिक अखंडता को सुरक्षित रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और इसके खिलाफ किसी भी प्रयास को रोकने के लिए सदैव तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि यह सदन हमारी सेनाओं की वीरता और साहस को एक स्वर से समर्थन देगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत