भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने देश के VIP's से बड़ी अपील की है। उन्होंने इन गणमान्य लोगों साल में एक बार ही तिरुमला आने का अनुरोध किया है। उन्होंने गणमान्य लोगों से आम श्रद्धालुओं के व्यापक हित में ये फैसला लेने की अपील की है। वेंकैया नायडू ने कहा कि गणमान्य लोगों को श्री वेंकटेश्वर मंदिर में अपनी यात्रा को वर्ष में एक बार तक सीमित रखना चाहिए।
क्या बोले पूर्व उपराष्ट्रपति?
दरअसल, सोमवार को पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू परिवार के सदस्यों समेत तिरुमला स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन करने आए थे। मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने अपील की कि VIP लोगों को आम श्रद्धालुओं के व्यापक हित में मंदिर में अपनी यात्रा को साल में एक बार तक सीमित रखना चाहिए।
मंदिर प्रशासन ने क्या कहा?
तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने इस बारे में एक प्रेस रिलीज भी जारी किया है। प्रेस रिलीज में लिखा गया है- ‘‘आम श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सुझाव दिया है कि गणमान्य लोगों को श्री वेंकटेश्वर के दर्शन के लिए वर्ष में केवल एक बार तिरुमला आना चाहिए।’’
स्थान और समय लिमिटेड- पूर्व उपराष्ट्रपति
पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि TTD ने सराहनीय व्यवस्थाएं की हैं। फिर भी मंदिर में दर्शन के लिए उपलब्ध स्थान और समय लिमिटेड है। ऐसे में अगर VIP लोग अपने परिवार के साथ साल में सिर्फ एक बार तिरुमला आएं, तो इससे मंदिर मैनेजमेंट पर दबाव कम होगा। पूर्व उपराष्ट्रपति नायडू ने आम जनता के हित को ध्यान में रखते हुए सभी जनप्रतिनिधियों इस प्रथा को अपनाने का अनुरोध किया है। (इनपुट: भाषा)
ये भी पढ़ें- सुप्रिया सुले ने लोकसभा में PM मोदी की तारीफ की, बोलीं- उन्होंने बड़प्पन का परिचय दिया
मंडी में फिर फटा बादल! देर रात भारी बारिश ने मचाई तबाही, घरों में घुसा मलबा; 3 की मौत