Sunday, March 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विदेश दौरे पर गए गुलाम नबी आजाद की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, BJP सांसद बोले- मिलने गए तो उनकी आंखें भर आईं

विदेश दौरे पर गए गुलाम नबी आजाद की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, BJP सांसद बोले- मिलने गए तो उनकी आंखें भर आईं

Edited By: Khushbu Rawal @khushburawal2 Published : May 27, 2025 11:10 pm IST, Updated : May 27, 2025 11:57 pm IST

गुलाम नबी आजाद जिस डेलिगेशन का हिस्सा हैं उसका नेतृत्व बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा कर रहे हैं। उनके साथ विदेश दौरे पर गए बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि आज के समय में ऐसे राजनेता मिलना मुश्किल है।

Ghulam nabi azad- India TV Hindi
Image Source : X गुलाम नबी आजाद अस्पताल में भर्ती।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए भारतीय सांसदों और नेताओं का डेलिगेशन विभिन्न देशों के दौरे पर हैं। इसी ऑल पार्टी डेलिगेशन में कुवैत गए गुलाम नबी आजाद की तबीयत खराब हो गई। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद को मंगलवार को कुवैत के सर्वदलीय डेलिगेनश के दौरे के दौरान अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके साथ विदेश दौरे पर गए बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि जब हम गुलाम नबी आजाद से अस्पताल में मिलने गए तो उनकी आंखें भर आईं।

आज के समय ऐसे राजनेता मिलना मुश्किल- निशिकांत दुबे

निशिकांत दुबे ने कहा, ''तबियत खराब होने के बावजूद उन्होंने देश के लिए प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बनना स्वीकार किया। आज भी जब हम उनसे अस्पताल में मिले तो उनके आंखें भर आईं। आज के समय ऐसे राजनेता मिलना मुश्किल है। हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।''

बैजयंत पांडा ने दी सेहत की जानकारी

बता दें कि गुलाम नबी आजाद जिस डेलिगेशन का हिस्सा हैं उसका नेतृत्व बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा कर रहे हैं। उन्होंने X पर तस्वीरें शेयर करते हुए आजाद की सेहत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा है, "हमारे प्रतिनिधिमंडल के दौरे के बीच में ही गुलाम नबी आजाद को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। उनकी हालत स्थिर है, वे मेडिकल सुपरविजन में हैं और कुछ टेस्ट करवाए जाएंगे। बहरीन और कुवैत में हुई मीटिंग में उनका योगदान बहुत प्रभावशाली था और वे बिस्तर पर पड़े होने से निराश हैं। सऊदी अरब और अल्जीरिया में उनकी मौजूदगी हमें बहुत याद आएगी।"

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement