1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. खुशखबरी: 3 महीने के लिए रेलवे चलाएगा 18,262 स्पेशल ट्रेनें, वेटिंग लिस्ट से मिलेगा छुटकारा

खुशखबरी: 3 महीने के लिए रेलवे चलाएगा 18,262 स्पेशल ट्रेनें, वेटिंग लिस्ट से मिलेगा छुटकारा

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 20, 2026 07:13 pm IST,  Updated : Apr 20, 2026 07:23 pm IST

रेलवे ने तीन महीनों के लिए देशभर में 18,262 समर स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। इनमें से 11,294 ट्रेनों की अधिसूचना पहले ही जारी की जा चुकी है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE (PTI)

नई दिल्ली: गर्मियों के मौसम में ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट से यात्रियों को निजात दिलाने के लिए भारतीय रेलवे ने कमर कस ली है। रेलवे ने ऐलान किया है कि अगले तीन महीनों के दौरान देशभर में कुल 18,262 समर स्पेशल ट्रेनें संचालित किए जाएंगे।

रेलवे के अनुसार, यात्रियों की सुविधा के लिए 11,294 ट्रेनों की अधिसूचना पहले ही जारी की जा चुकी है। इससे यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने में मदद मिलेगी।

इन जोन्स में चलेंगी सबसे ज्यादा ट्रेनें

देश के विभिन्न हिस्सों को जोड़ने के लिए रेलवे ने जोन-वार ट्रेनों का आवंटन किया है।

  1. सेंट्रल रेलवे: सबसे अधिक 3,082 ट्रेनें
  2. पूर्व मध्य रेलवे: 2,711 ट्रेनें
  3. उत्तर पश्चिम रेलवे: 2,245 ट्रेनें

वेटिंग लिस्ट में आएगी कमी

भारतीय रेलवे का लक्ष्य इस कदम के जरिए न सिर्फ यात्रियों की बढ़ती संख्या को संभालना है, बल्कि वेटिंग लिस्ट को कम कर लाखों लोगों को कन्फर्म टिकट उपलब्ध कराना भी है।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन विशेष ट्रेनों का मकसद सुगम और आरामदायक यात्रा की सुविधा देना है। एक्स्ट्रा ट्रेनों के चलते से जहां वेटिंग लिस्ट कम होगी, वहीं यात्रियों को आसानी से टिकट भी मिल सकेगी। साथ ही, भीड़भाड़ वाले रूट्स पर दबाव कम होगा, जिससे नियमित ट्रेनें बेहतर तरह से चल सकेंगी।

यह फैसला इसलिए भी लिया गया है कि जल्द ही गर्मी की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं, तो वहीं कई लोग ईंधन की कमी के चलते वापस अपने घर लौटने को मजबूर हो गए हैं।

ये भी पढ़ें-

रिलायंस कम्युनिकेशंस लोन फ्रॉड केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, दो सीनियर अधिकारी गिरफ्तार

उमर खालिद को सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका, खारिज किया रिव्यू पिटीशन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत