1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब में सरकारी स्कूलों के नाम शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखे जाएंगे, जानें अपडेट

पंजाब में सरकारी स्कूलों के नाम शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखे जाएंगे, जानें अपडेट

 Published : Nov 15, 2022 11:15 pm IST,  Updated : Nov 16, 2022 06:36 am IST

पंजाब में शहीदों को सम्मान देने और उनके बलिदान को याद करने के लिए एक अहम कदम उठाया गया है. इसके तहत राज्य के सरकारी स्कूलों के नाम शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखे जाएंगे। इसके लिए प्रस्ताव पारित करने को कहा गया है।

Harjot Singh Bains- India TV Hindi
पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस Image Source : @HARJOTBAINS

चंडीगढ़: पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मंगलवार को कहा है कि राज्य के सरकारी स्कूलों के नाम शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखे जाएंगे। बैंस ने कहा कि ग्राम पंचायतों और स्कूल प्रबंधन समितियों को स्कूलों के नाम बदलने के लिए प्रस्ताव पारित करने को कहा गया है। 

मंत्री ने एक बयान में कहा कि इसके बाद वे अगले महीने तक शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी के साथ प्रधानाचार्यों के माध्यम से प्रस्ताव राज्य मुख्यालय को भेजें। बैंस ने कहा कि यह फैसला इसलिए किया गया है ताकि आने वाली पीढ़ियों को देश के लिए शहीद होने वाले लोगों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के बारे में पता चल सके।

हरियाणा में भी उठाया जा चुका है ये कदम 

इससे पहले हरियाणा में भी ये पहल शुरू हुई थी। हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार ने शहीदों के सम्मान में बड़ा कदम उठाया था। जिसमें कहा गया था कि प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों का नामकरण शहीदों के नाम पर होगा। इसके अलावा गांवों में जाने वाली पीडब्ल्यूडी की सड़कों के नाम भी शहीदों के नाम पर रखे जाने की घोषणा की गई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत