1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बाल सुखाते वक्त हेयर ड्रायर में हुआ शॉर्ट सर्किट, रूम में लग गई आग, उसके बाद PG मालिक ने जो किया...

बाल सुखाते वक्त हेयर ड्रायर में हुआ शॉर्ट सर्किट, रूम में लग गई आग, उसके बाद PG मालिक ने जो किया...

 Published : Dec 22, 2023 04:12 pm IST,  Updated : Dec 22, 2023 04:12 pm IST

घटना तब हुई जब एक सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल शांभवी दफ्तर जाने की जल्दी में थी और हेअर ड्रायर से अपने बाल सुखा रही थी। बाल सुखाते समय बिजली के शॉर्ट सर्किट से हेयर ड्रायर में आग लग गई।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

कभी-कभी इंसान की छोटी सी गलती या लापरवाही बहुत बड़ी साबित हो जाती है जो अन्य लोगों भविष्य में सावधान रहने की सीख भी देती नजर आती है। इलेक्ट्रिक चीजों के साथ की गई मामूली लापरवाही कभी-कभी बड़े हादसे में बदल जाती है। दरअसल हाल ही में घटना सामने आई है, जिसमें एक युवती की छोटी से गलती उस पर काफी भारी पड़ती दिखी है।

जलता हेयर ड्रायर बिस्तर पर फेंका

यह घटना बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी पुलिस स्टेशन से सामने आई है। पुलिस के अनुसार, घटना तब हुई जब एक सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल शांभवी दफ्तर जाने की जल्दी में थी और हेअर ड्रायर से अपने बाल सुखा रही थी। बाल सुखाते समय बिजली के शॉर्ट सर्किट से हेयर ड्रायर में आग लग गई। शांभवी ने तुरंत जलते हुए हेयर ड्रायर को बिस्तर पर फेंक दिया। घटना में बिस्तर और अन्य फर्नीचर जलकर खाक हो गया।

पीजी मालिक ने पुलिस में की शिकायत

पुलिस ने कहा कि पीजी मालिक ने शांभवी पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने आग लगने से फर्नीचर के नुकसान को लेकर शुक्रवार को सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत