Sunday, February 22, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ऐसे भेजें शुभकामनाएं, NaMo App पर करना होगा ये काम

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ऐसे भेजें शुभकामनाएं, NaMo App पर करना होगा ये काम

Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61 Published : Sep 17, 2023 08:00 am IST, Updated : Sep 17, 2023 08:00 am IST

पीएम नरेंद्र मोदी आज अपना 73वां बर्थडे मना रहे हैं। ऐसे में अगर आप प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन पर बधाई देना चाहते हैं तो आपको नमो ऐप पर यह सुविधा मिलेगी। नमो ऐप के जरिए आप प्रधानमंत्री मोदी को वीडियो संदेश भेज सकते हैं।

Happy birthday pm narendra modi how to send wishes to pm modi through namo app- India TV Hindi
Image Source : PTI प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को 'सेवा पखवाड़ा' शुरू किया। साथ ही भाजपा ने पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नमो ऐप (Namo App) पर 'एक्सप्रेस योर सेवा भाव' अभियान लॉन्च किया। इस अभियान का मकसद देश के नागरिकों को देश सेवा के प्रति प्रेरित करना है। इस साल नमो ऐप का इस्तेमाल कर प्रत्येक भारतीय पीएम मोदी को शुभकामनाएं दे सकते हैं। साथ ही आप वीडियो मैसेज के जरिए भी पीएम मोदी तक अपनी शुभकामनाएं पहुंचा सकते हैं। ऐसा करने के लिए आपको अपने फोन में नमो ऐप डाउनलोड करना होगा। जो लोग भी पीएम मोदी को शुभकामनाएं भेजेंगे उन सभी के वीडियो को वीडियो वॉल पर दिखाया जाएगा।

Related Stories

भाजपा ने शुरू किया 'सेवा पखवाड़ा'

पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए आपको अपने फोन में नमो ऐप डाउलनोड करना होगा और अपने मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी से रजिस्टर करना होगा। बता दें कि सेवा पखवड़ा कैंपेन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक जारी रहेगा। नमो ऐप पर 'सेवा पखवाड़ा' होमपेज पर आपको कुछ विकल्प दिखेंगे। इसमें वर्चुअल एक्सीबिशन कॉर्नर, वीडियो शुभकामनाएं, फैमिली ई-कार्ड सेवा, प्रगति पथ पर भारत और भारत सपोर्ट्स मोदी जैसे विकल्प दिखेंगे। 

वीडियो शुभकामना भेजने की ये है प्रक्रिया

अब अगर आपको पीएम नरेंद्र मोदी तक जन्मदिन के अवसर पर बधाई संदेश पहुंचाना है तो आपको वीडियो शुभकामना के विकल्प पर जाना होगा। इसके बाद आपको शुभकामना वीडियो रिकॉर्ड कर यहां अपलोड करना होगा। अगर आप देशभर से पीएम मोदी को मिल रहे शुभकामना संदेशों को देखना चाहते हैं तो आप वीडियो वॉल पर क्लिक कर देख सकते हैं, क्योंकि शुभकामना संदेश के सारे वीडियो को वीडियो वॉल पर प्रदर्शित किया जाएगा। यहां आप वीडियो वॉल पर शुभकामना वीडियो को लाइक, कमेंट या शेयर भी कर सकते हैं।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement