1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अलविदा 2022, स्वागत 2023: भारत समेत दुनियाभर में नए साल का जश्न, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें

अलविदा 2022, स्वागत 2023: भारत समेत दुनियाभर में नए साल का जश्न, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jan 01, 2023 12:08 am IST,  Updated : Jan 01, 2023 12:23 am IST

नए साल 2023 की धूम दुनियाभर में दिखाई दे रही है। चारों तरफ उत्साह का माहौल है और लोग जश्न मना रहे हैं। भारत में भी लोगों ने खूब आतिशबाजी की है और नए साल की रात को एंजॉय किया है।

Happy New Year- India TV Hindi
नए साल का हो रहा जश्न Image Source : AP

नई दिल्ली: साल 2022 विदा हो गया है और नए साल 2023 का आगाज हो गया है। भारत समेत दुनियाभर में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। भारत में जगह-जगह आतिशबाजी हो रही है और लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया समेत दुनियाभर में लोग उत्सव मना रहे हैं और नए साल का लुफ्त उठा रहे हैं। कोरोना काल के बाद ऐसी आजादी पहली बार मिली है कि लोग खुलकर जश्न में शामिल हो रहे हैं। 

गोवा से सामने आईं जश्न की तस्वीरें 

गोवा में नए साल को धूमधाम से मनाया जा रहा है। यहां की तस्वीरें सामने आई हैं। रंगीन लाइटों के नीचे लोग नाचते-गाते नजर आ रहे हैं। यहां भी स्टेज परफॉरमेंस भी किया गया। 

लखनऊ में जश्न मनाते दिखे लोग 

यूपी के लखनऊ में भी लोग नए साल का जश्न मनाते हुए दिखे। यहां भी लोगों के बीच काफी उत्साह नजर आ रहा है। यहां भी चारों तरफ आतिशबाजी और रंगीन लाइटों का खुमार देखा गया। 

मुंबई के मरीन ड्राइव पर उमड़ी भीड़ 

मुंबई में नए साल का जश्न भव्य तरीके से मनाया जा रहा है। मरीन ड्राइव पर तो लोगों की भारी भीड़ नया साल मनाने के लिए उमड़ पड़ी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत