1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Happy New Year: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को दीं नववर्ष की शुभकामनाएं

Happy New Year: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को दीं नववर्ष की शुभकामनाएं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 01, 2022 12:25 pm IST,  Updated : Jan 01, 2022 12:25 pm IST

प्रधानमंत्री ने ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम के एक क्लिप को भी साझा किया जिसमें उन्होंने लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी थीं।

Happy New Year:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को दीं नववर्ष की शुभकामनाएं - India TV Hindi
Happy New Year:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को दीं नववर्ष की शुभकामनाएं  Image Source : PTI

Highlights

  • यह वर्ष सभी के जीवन में अच्छी सेहत और अपार खुशहाली लाए-पीएम मोदी
  • हम प्रगति और सृमद्धि की नयी ऊंचाइयों को छूते रहें-पीएम मोदी

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों को शनिवार को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और सभी के अच्छे स्वास्थ्य तथा खुशहाली की कामना की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘सभी को 2022 मुबारक। यह वर्ष सभी के जीवन में अच्छी सेहत और अपार खुशहाली लाए। हम प्रगति और सृमद्धि की नयी ऊंचाइयों को छूते रहें और अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को पूरा करने के लिए और कठिन परिश्रम करें।’’ प्रधानमंत्री ने ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम के एक क्लिप को भी साझा किया जिसमें उन्होंने लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी थीं।

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत