1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. माफी मांगे राहुल गांधी, हरदीप सिंह पुरी बोले- न्यायपालिका, प्रेस पर कोई दबाव नहीं....

माफी मांगे राहुल गांधी, हरदीप सिंह पुरी बोले- न्यायपालिका, प्रेस पर कोई दबाव नहीं....

 Written By: Avinash Rai
 Published : Mar 20, 2023 10:14 am IST,  Updated : Mar 20, 2023 10:14 am IST

हरदीप सिंह पुरी ने आगे राहुल गांधी को लेकर कहा कि उन्हें ये सब बोलने के लिए माफी मांगनी होगी। मुझे गर्व है कि संसद सदस्य हूं लेकिन राहुल गांधी कहते है कि दुर्भाग्य से संसद सदस्य है। बता दें कि बीते दिनों राहुल गांधी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

Hardeep singh puri remark on rahul gandhi demanded Apology said there is no pressure on the judiciar- India TV Hindi
हरदीप सिंह पुरी ने कहा- माफी मांगे राहुल गांधी Image Source : PTI

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी व इसके नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। ब्रिटेन गए राहुल गांधी ने भारत के लोकतंत्र समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी थी। इस बाबत अब भाजपा राहुल गांधी को घेरने लगी है। इस बाबत अब केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने भारत की लोकतंत्र को लेकर सवाल उठाया। बोलने की आजादी, प्रेस की स्वतंत्रता, सरकार की आलोचना, न्याय पालिका कहीं किसी पर कोई दबाव नहीं है।

राहुल पर बरसे हरदीप सिंह पुरी

हरदीप सिंह पुरी ने आगे राहुल गांधी को लेकर कहा कि उन्हें ये सब बोलने के लिए माफी मांगनी होगी। मुझे गर्व है कि संसद सदस्य हूं लेकिन राहुल गांधी कहते है कि दुर्भाग्य से संसद सदस्य है। बता दें कि बीते दिनों राहुल गांधी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश मौजूद थे। इस दौरान राहुल गांधी ने खुद के लिए कह दिया था कि वे दुर्भाग्य से संसद सदस्य हैं। इसके तुरंत बाद जयराम रमेश द्वारा राहुल गांधी को कुछ समझाया गया जिसके बाद राहुल गांधी ने अपने बयान पर पर्दा डालते हुए अपनी बात को पूरी की।

दुर्भाग्य से संसद सदस्य का मामला...

इसी मामले पर भाजपा के नेताओं द्वारा राहुल गांधी की खिंचाई की जा रही है। वहीं राहुल गांधी जब ब्रिटेन यात्रा पर गए हुए थे। इस दौरान उन्होंने कैम्ब्रिज समेत अन्य स्थानों पर अपने भाषण व प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि भारत में लोकतंत्र खतरे में हैं। उन्होंने कहा कि भारत में न्यायपालिका, सरकार, प्रेस सब दबाव में काम कर रही है और लोगों को बोलने की आजादी नहीं है। राहुल गांधी द्वारा ब्रिटेन यात्रा के दौरान ऐसी कई बातें कही गईं जिनपर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा आपत्ति जताते हुए उनसे माफी की मांग की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत