1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरिद्वार: हरकी पैड़ी को बम से उड़ाने की धमकी, मच गया हड़कंप, जानें कौन है आरोपी

हरिद्वार: हरकी पैड़ी को बम से उड़ाने की धमकी, मच गया हड़कंप, जानें कौन है आरोपी

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : May 18, 2026 09:47 am IST,  Updated : May 18, 2026 10:01 am IST

हरिद्वार की हरकी पैड़ी को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Har Ki Pauri- India TV Hindi
हरकी पैड़ी Image Source : ANI/FILE

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां की प्रसिद्ध हरकी पैड़ी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस को फोन करके ये धमकी दी गई है। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि हरकी पैड़ी हरिद्वार का सबसे प्रसिद्ध और पवित्र गंगा घाट है, जहां हर रोज लाखों श्रद्धालु स्नान करने के लिए आते हैं।

क्या है पूरा मामला?

हरिद्वार में एक युवक पर शराब का नशा ऐसा चढ़ा कि उसने पुलिस को फोन करके हरकी पैड़ी को बम से उड़ने की धमकी दे डाली। 30 साल के युवक ने 112 नबर पर कॉल करके अगले 4 दिनों में हरकी पैड़ी और अन्य स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी दी तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 

कॉल और लोकेशन को ट्रेस करके पुलिस ने कॉलर को दबोचा तो युवक पौड़ी जिले के यमकेश्वर का रहने वाला सोहन सिंह रावत निकला। सख्ती से पूछताछ करने पर युवक ने सच्चाई उगल दी। युवक ने बताया कि उसने शराब के नशे में धमकी दी है। हरिद्वार नगर कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

इस मामले में हरिद्वार के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर का बयान सामने आया है।

हरकी पैड़ी का क्या है महत्व?

हर की पैड़ी हरिद्वार का सबसे प्रसिद्ध घाट है। यहां गंगा में स्नान करने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं। इस घाट का नाम भगवान विष्णु के नाम से पड़ा है। मान्यता है कि यहां स्नान करने से इंसान के पाप मिट जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। शाम के समय में यहां का नजारा बेहद दिव्य होता है क्योंकि यहां पर शाम को भव्य गंगा आरती होती है। इस आरती में शामिल होने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। यहां हर 12 साल में महाकुंभ और 6 साल में अर्धकुंभ मेला लगता है। (रिपोर्ट- सुनील पांडे)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत