1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में दर्दनाक हादसों में 14 लोगों की मौत, लखीमपुर में 10 तो बहराइच में 4 की गई जान, कई घायल

यूपी में दर्दनाक हादसों में 14 लोगों की मौत, लखीमपुर में 10 तो बहराइच में 4 की गई जान, कई घायल

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : May 18, 2026 09:20 am IST,  Updated : May 18, 2026 11:01 am IST

यूपी के दो जिलों में दर्दनाक हादसे हुए हैं। दोनों हादसों में 14 लोगों की मौत हो गई है। यहां लखीमपुर जिले में एक हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि बहराइच जिले में हुए हादसे 4 लोगों की मौत हो गई है।

दो हादसों में 14 लोगों की हुई मौत।- India TV Hindi
दो हादसों में 14 लोगों की हुई मौत। Image Source : ANI

लखनऊ: यूपी में दो दर्दनाक हादसे सामने आए हैं। दोनों हादसों में कुल 14 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार को एक मैजिक वैन और ट्रक की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य घायल भी बताए जा रहे हैं। इसके अलावा दूसरा हादसा बहराइच में हुआ। बहराइच के एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया, "हमें सूचना मिली थी कि एक कार बहराइच की ओर जा रही थी। बगल की सड़क से एक कंबाइन हार्वेस्टर उससे टकरा गया। मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई और 2 लोगों को अस्पताल ले जाया गया।"

लखीमपुर खीरी जिले में 10 लोगों की मौत

दरअसल, लखीमपुर खीरी जिले के धौरहरा क्षेत्र में सोमवार सुबह एक मैजिक वैन और ट्रक में टक्कर हो गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। धौरहरा के सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि यह हादसा सिसैया-लखीमपुर नेशनल हाइवे-730 पर हुआ। ईसानगर और धौरहरा कोतवाली क्षेत्र की सीमा पर उन्चगांव और भरेहता गांव के बीच दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई। पुलिस के मुताबिक लखीमपुर से सिसैया जा रही मैजिक वैन सामने से आ रही ट्रक से टकरा गई।

बहराइच में 4 लोगों की मौत

इसी तरह से बहराइच जिले में भी एक दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि हमें सूचना मिली थी कि एक हादसा हो गया है। एक गाड़ी नानपारा की ओर से बहराइच की ओर तेज रफ्तार में जा रही थी। इसी दौरान सड़क के साइड से एक कंबाइन हार्वेस्टर आया और कार से टकरा गया। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए बहराइच जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी मृतक बहराइच के ही रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें-

सासाराम से पटना जाने वाली ट्रेन में लगी भीषण आग, रेलवे स्टेशन पर मची अफरा-तफरी; देखें VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।