1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में ट्रेन की बोगी में मिला युवती का सिर कटा शव, पॉलीथीन में पैक थे हाथ-पैर

लखनऊ में ट्रेन की बोगी में मिला युवती का सिर कटा शव, पॉलीथीन में पैक थे हाथ-पैर

 Reported By: Ruchi Kumar, Edited By: Amar Deep
 Published : May 18, 2026 06:56 am IST,  Updated : May 18, 2026 08:54 am IST

लखनऊ में एक ट्रेन के अंदर से महिला का सिर कटा शव बरामद किया गया है। ट्रेन की सफाई के दौरान एक सफाईकर्मी को एक बैग और बॉक्स मिला। अधिकारियों ने जब इसे खोलकर देखा तो बॉक्स में सिर कटा शव और बैग में महिला के हाथ-पैर बरामद हुए। मामले की जांच की जा रही है।

गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन में मिला शव। - India TV Hindi
गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन में मिला शव। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE/INDIARAILINFO.COM

यूपी की राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां लखनऊ में एक ट्रेन में एक युवती का सिर कटा शव मिला है। जानकारी के मुताबिक गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन बिहार के छपरा से चलकर लखनऊ पहुंची थी। इसी ट्रेन में की स्लीपर बोगी में युवती का सिर कटा शव मिला है। ट्रेन रुकने के बाद एक सफाईकर्मी ट्रेन की सफाई कर रहा था, तभी उसकी नजर एक बॉक्स और एक बैग पर पड़ी। बॉक्स और बैग ट्रेन के S1 कोच में रखा गया था। सफाईकर्मी को स्थिति संदिग्ध मालूम हुई, जिसके बाद उसने उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। 

बैग और बक्से में मिला शव

जानकारी के मुताबिक सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। वहीं जब ट्रेन में मिले बॉक्स को खुलवाया गया तो उसमें एक युवती का सिर कटा शव मिला। युवती की उम्र करीब 30-35 साल की बताई जा रही है। युवती का सिर्फ धड़ ही बॉक्स में मिला। वहीं जब बॉक्स के पास ही मौजूद बैग को खोला गया तो उसमें युवती के हाथ पैर एक पालीथीन के अंदर पैक मिले। घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। फिलहाल अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

महिला की नहीं हो सकी शिनाख्त

जीआरपी के एक विज्ञप्ति के अनुसार 17 मई को सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 15114 गोमतीनगर एक्सप्रेस में कोच संख्या 217570 NER S-1 में एक बैग व बॉक्स मिला है। सूचना पर आरपीएफ/जीआरपी मय फील्ड यूनिट टीम के मौके पर पहुंचे, जिसे चेक किया गया तो एक महिला का शव मिला। महिला की उम्र करीब 30-35 वर्ष थी। अज्ञात मृतका के शव की शिनाख्त हेतु विभिन्न माध्यमों से काफी प्रयास किया गया, परन्तु शिनाख्त नहीं हो सकी। नियमानुसार पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम मार्चरी भेजा गया। अज्ञात मृतका के शव की शिनाख्त हेतु टीम गठित कर रवाना की गई। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें-

केरल: कौन हैं वी डी सतीशन, जो आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, पहला विधानसभा चुनाव हार गए थे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।