1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Harop और Harpy, भारत ने इन दो ड्रोनों की मदद से लाहौर के एयर डिफेंस को उड़ाया, अभी भी सदमे में है पाकिस्तान

Harop और Harpy, भारत ने इन दो ड्रोनों की मदद से लाहौर के एयर डिफेंस को उड़ाया, अभी भी सदमे में है पाकिस्तान

 Reported By: Manish Prasad Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : May 08, 2025 08:27 pm IST,  Updated : May 08, 2025 08:32 pm IST

भारत-पाकिस्तान के बीच तनान चरम पर है। भारत दुश्मन देश पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला कर रहा है। भारत ने लाहौर के एयर डिफेंस सिस्टम को भी नष्ट कर दिया है।

ड्रोन से पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को उड़ाया गया- India TV Hindi
ड्रोन से पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को उड़ाया गया Image Source : FILE PHOTO

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है। बुधवार देर रात भारत और पाकिस्तान के बीच हवाई हमले किए गए। भारत ने पाकिस्तान के लाहौर के एयर डिफेंस सिस्टम को ध्वस्त कर दिया। दुश्मन देश पाकिस्तान को इसकी भनक तक नहीं लगी। 

पाकिस्तानी हमलों को भारत ने किया नाकाम

वहीं, भारत ने पाकिस्तान के हवाई हमलों को नाकाम कर दिया। पाकिस्तानी सेना और वहां की एयरफोर्स ने 15 लोकेशन पर करीब 30 से ज्यादा सरफेस टू एयर मिसाइल फायर की थी। जो कि आसमान पर ही निष्क्रिय कर दी गईं।

पाक के हमले का भारत को नहीं पड़ा असर

भारतीय वायुसेना की एयर डिफेंस सिस्टम और इसी के द्वारा बनाया हुआ सुरक्षा कवच या आप इसे एयर डिफेंस अम्ब्रेला कहें इससे पूरा बचाव हुआ है। पाकिस्तानी आर्मी और एयरफोर्स ने मिलकर लगातार फायर किया है उसका भारत पर कोई असर नहीं पड़ा। 

एयर डिफेंस सिस्टम के जरिए किया गया ध्वस्त

भारतीय वायुसेना ने अपने आकाश MR सैम जैसे और एयर डिफेंस सिस्टम के जरिए इसे ध्वस्त किया है। भारतीय एयरफोर्स ने एयर डिफेंस का पूरा अम्ब्रेला यानी सुरक्षा कवच तैयार कर रखा था, जिसकी वजह से सभी मिलिट्री इंस्टॉलेशन और लोगों का बचाव हुआ है।

लाहौर में Harop और Harpy ड्रोन का इस्तेमाल

इसमें पाकिस्तानी ड्रोन भी शामिल हैं, जिसकी जैमिंग की गई। बुधवार देर रात ही भारतीय वायुसेना ने Harop और Harpy ड्रोन का इस्तेमाल करके लाहौर के एयर डिफेंस को उड़ाया है। इसके बाद से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत