1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हाथरस भगदड़: नारायण साकार हरि के वकील एपी सिंह का दावा, 'ये हादसा नहीं, हत्या और साजिश है, कुछ लोगों के हाथों में नशीला स्प्रे लगा था'

हाथरस भगदड़: नारायण साकार हरि के वकील एपी सिंह का दावा, 'ये हादसा नहीं, हत्या और साजिश है, कुछ लोगों के हाथों में नशीला स्प्रे लगा था'

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jul 07, 2024 02:49 pm IST,  Updated : Jul 07, 2024 02:49 pm IST

हाथरस भगदड़ मामले में नारायण साकार हरि के वकील एपी सिंह ने चौंकाने वाला दावा किया है। एपी सिंह ने कहा, 2 जुलाई को हाथरस में जो घटना हुई, वो केवल भगदड़ नहीं है बल्कि नारायण सरकार हरि के खिलाफ साजिश है।

Hathras stampede- India TV Hindi
नारायण साकार हरि के वकील एपी सिंह ने किया चौंकाने वाला दावा Image Source : FILE

हाथरस: यूपी के हाथरस में मची भगदड़ मामले को लेकर नारायण साकार हरि के वकील एपी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चौंकाने वाला बयान दिया है। एपी सिंह ने कहा कि ये केवल भगदड़ की घटना नहीं है बल्कि नारायण साकार हरि के खिलाफ साजिश है। 

एपी सिंह ने क्या कहा?

एपी सिंह ने कहा, '2 जुलाई को हाथरस में जो घटना हुई, वो केवल भगदड़ नहीं है बल्कि नारायण सरकार हरि के खिलाफ साजिश है। मानव संगम सद्भावना मिलन के लिए सारी परमिशन मिली हुई थीं। यहां पर कुछ गाड़ियां ख़ड़ी मिली थीं। जो पंडाल था, वहां महिलाएं थीं। कुछ लोग भी थे जिन्होंने भगदड़ करी। उनके हाथों में नशीला स्प्रे लगा हुआ था।'

एपी सिंह ने कहा, 'ऐसे 12 लोग थे। ये केवल नारायण साकार हरि को बदनाम करने के लिए नहीं बल्कि पूरा मानव संगम सद्भावना को खत्म करने के लिए था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखी है, सांस रुकने से मौत हुई है। वो लोग भागते-भागते सफेद और काली स्कॉर्पियो में बैठे।'

एपी सिंह ने कहा कि SP हाथरस भी जांच कर रहे हैं। अलीगढ़ का जो टोल है, उसकी सीसीटीवी फुटेज को सीज़ कर लिया जाए। हम लोग पहचान करेंगे। ये कोई दुर्घटना की बात नहीं, हत्या की गई है।

2 जुलाई को क्या हुआ था?

दो जुलाई को यूपी के हाथरस जिले में एक सत्संग का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में सूरजपाल उर्फ भोले बाबा उर्फ नारायण साकार हरि शामिल हुआ। कार्यक्रम के बाद सूरजपाल के जाते समय उसकी चरण रज लेने के लिए लोग आगे बढ़े। इसी दौरान अचानक भगदड़ गई। भगदड़ मचने के बाद लोग इधर-उधर भागने लगे, जिससे कई लोग जमीन पर गिर गए। हादसे के बाद सामने आई मौतों का आंकड़ा चौंकाने वाला था। इस हादसे में 121 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई।  (रिपोर्ट- इला काजमी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत