1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Corona cases: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा-कोरोना से मरने वाले लोगों में अन्य बीमारियों से ग्रसित थे 70% लोग

Corona cases: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा-कोरोना से मरने वाले लोगों में अन्य बीमारियों से ग्रसित थे 70% लोग

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 11, 2022 10:47 am IST,  Updated : Mar 11, 2022 10:47 am IST

देश में कोरोना के मामलो में काफी कमी देखी जा रही है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार भारत में कल गुरुवार को कोरोना वायरस के लिए 8,12,365 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 77,68,94,810 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। 

Corona Cases- India TV Hindi
Corona Cases Image Source : FILE PHOTO

Corona cases: देश में कोरोना के मामलो में काफी कमी देखी जा रही है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार भारत में कल गुरुवार को कोरोना वायरस के लिए 8,12,365 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 77,68,94,810 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। आंकड़ों के मुताबिक, देश में 110 दिन में कोविड-19 के मामले एक लाख हुए थे और 59 दिनों में वह 10 लाख के पार चले गए थे।

भारत में कोविड-19 संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 10 लाख से 20 लाख (7 अगस्त 2020 को) तक पहुंचने में 21 दिनों का समय लगा था, जबकि 20 से 30 लाख (23 अगस्त 2020) की संख्या होने में 16 और दिन लगे। हालांकि 30 लाख से 40 लाख (5 सितंबर 2020) तक पहुंचने में मात्र 13 दिनों का समय लगा है।

वहीं, 40 लाख के बाद 50 लाख (16 सितंबर 2020) की संख्या को पार करने में केवल 11 दिन लगे। मामलों की संख्या 50 लाख से 60 लाख (28 सितंबर 2020 को) होने में 12 दिन लगे थे। इसे 60 से 70 लाख (11 अक्टूबर 2020) होने में 13 दिन लगे। 70 से 80 लाख (29 अक्टूबर को 2020) होने में 19 दिन लगे और 80 से 90 लाख (20 नवंबर 2020 को) होने में 13 दिन लगे। 90 लाख से एक करोड़ (19 दिसंबर 2020 को) होने में 29 दिन लगे थे।

इसके 107 दिन बाद यानी पांच अप्रैल 2021 को मामले सवा करोड़ से अधिक हो गए, लेकिन संक्रमण के मामले डेढ़ करोड़ से अधिक होने में महज 15 दिन (19 अप्रैल 2021) का वक्त लगा और फिर सिर्फ 15 दिनों बाद चार मई 2021 को गंभीर स्थिति में पहुंचते हुए आंकड़ा 1.5 करोड़ से दो करोड़ के पार चला गया। चार मई 2021 के बाद करीब 50 दिनों में 23 जून 2021 को संक्रमण के मामले तीन करोड़ से पार चले गए थे। इसके बाद तकरीबन नौ महीने बाद 26 जनवरी 2022 को कुल मामलों की संख्या चार करोड़ के पार हो गए हैं।

वायरस के मामले और मौतें

मार्च महीने में कोविड-19 संक्रमण की बात करें तो एक दिन या 24 घंटे में बीते नौ मार्च को 4,575, आठ मार्च को 3993, सात मार्च को 4,362, छह मार्च को 5,476, पांच मार्च को 5,921, चार मार्च को 6,396, तीन मार्च को 6,561, दो मार्च को 7,554, एक मार्च को 6,915 नए मामले दर्ज किए गए थे।

वहीं, इस महीने में पिछले 24 घंटे के दौरान जान गंवाने वाले लोगों का आंकड़ा देखें तो बीते नौ मार्च को 145, आठ मार्च को 108, सात मार्च को 66, छह मार्च को 158, पांच मार्च को 289, चार मार्च को 201, तीन मार्च को 142, दो मार्च को 223, एक मार्च को 180 लोगों की जान गई थी।

फरवरी महीने में कोविड-19 संक्रमण के एक दिन या 24 घंटे में सर्वाधिक 1,72,433 मामले तीन फरवरी को रिकॉर्ड किए गए और इस अवधि में सबसे अधिक 1,733 लोगों की मौत दो फरवरी को हुई थी।

इस साल जनवरी महीने की बात करें तो बीते एक दिन या 24 घंटे में कोविड-19 संक्रमण के सर्वाधिक 3,89,03,731 मामले 22 जनवरी को दर्ज किए गए थे और इस अवधि सबसे अधिक 959 मौतें 30 जनवरी को हुई थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत