1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Adani-Hindenburg case: अडानी-हिंडनबर्ग मामले में सुनवाई आज, सुप्रीम कोर्ट में दायर हैं दो याचिकाएं

Adani-Hindenburg case: अडानी-हिंडनबर्ग मामले में सुनवाई आज, सुप्रीम कोर्ट में दायर हैं दो याचिकाएं

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Feb 10, 2023 07:09 am IST,  Updated : Feb 10, 2023 07:17 am IST

हिंडनबर्ग रिसर्च ने 24 जनवरी की रिपोर्ट में अडानी ग्रुप ऑफ कंपनीज पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए थे। इसके बाद कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई।

सुप्रीम कोर्ट - India TV Hindi
सुप्रीम कोर्ट Image Source : फाइल फोटो

अडानी-हिंडनबर्ग मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। दायर याचिका में कहा गया है कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट की वजह से इन्वेस्टर्स को लाखों करोड़ों का नुकसान हुआ है। हिंडनबर्ग रिसर्च ने 24 जनवरी की रिपोर्ट में अडानी ग्रुप ऑफ कंपनीज पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए थे। इसके बाद कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई। याचिका वकील मनोहर लाल शर्मा की तरफ से दायर की गई है। 

दो याचिकाओं पर होगी सुनवाई

गुरुवार 9 फरवरी को मामले में एक और याचिका दाखिल की गई। याचिकाकर्ता वकील विशाल तिवारी ने कहा कि यह मामला राष्ट्र की साख से जुड़ा है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में दाखिल पुरानी याचिका के साथ मामले को सुवाई के लिए लिस्ट किया। याचिका में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर जांच की मांग की गई है। 

SIT गठित करने की मांग

याचिका में कहा गया है कि देश की गरीमा और संप्रुभता के लिए जांच जरूरी है। इसके अलावा 500 करोड़ से अधिक उच्च शक्ति ऋण के लिए मंजूरी नीति के लिए एक विशेष समिति का गठन करने की मांग की गई है। विशाल तिवारी ने अपनी याचिका में कहा है कि सुप्रीम कोर्ट अडानी ग्रुप पर लगाए आरोपों की जांच के लिए शिर्ष अदालत के रिटायर्ड जज की निगरानी में जांच कराए। याचिका में सुप्रीम कोर्ट से विशेष जांच दल (SIT) गठित करने का निर्देश जारी करने की गुजारिश की गई है।  

ये भी पढ़ें

तुर्की-सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या 21 हजार के पार, WHO महासचिव टेड्रोस सीरिया रवाना

पीएम मोदी आज मुंबई को एक साथ दो वंदे भारत एक्सप्रेस की देंगे सौगात, तीर्थयात्रियों के लिए वरदान साबित होगी ट्रेनें

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत