1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अभी नहीं मिलने वाली गर्मी से राहत, दिल्ली-NCR में पारा पहुंचेगा 47 के पार, यहां हो रही झमाझम बारिश

अभी नहीं मिलने वाली गर्मी से राहत, दिल्ली-NCR में पारा पहुंचेगा 47 के पार, यहां हो रही झमाझम बारिश

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jun 11, 2024 08:50 am IST,  Updated : Jun 11, 2024 08:52 am IST

दिल्ली-एनसीआर में तापमान रोज का रोज बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने बढ़ते तापमान के बीच ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, देश के कई हिस्सों में मानसून के चलते झमाझम बारिश हो रही है। दिल्ली-एनसीआर में अभी बारिश के कोई आसार नहीं हैं।

दिल्ली में बढ़ रही रोज का रोज गर्मी- India TV Hindi
दिल्ली में बढ़ रही रोज का रोज गर्मी Image Source : FILE PHOTO-PTI

उत्तर भारत के कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं। दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बढ़ते तापमान के साथ लू (Heatwave) भी चल रही है। देश के कई अन्य राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने फिर से चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। भीषण गर्मी और लू (Heatwave) के चलते 11 से 13 जून (मंगलवार से गुरुवार) तक दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

नरेला और नजफगढ़ में तापमान 46 डिग्री के पार

राजधानी दिल्ली में सोमवार को तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। स्थानीय मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को दिल्ली के नरेला इलाके में सोमवार को 46.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। नजफगढ़ में तापमान 46.3 तक पहुंच गया। बढ़ते तापमान के बीच दिल्ली के कई इलाकों में लगातार दूसरे दिन भी लू (Heatwave) चलने की स्थिति बनी रही।

अभी नहीं मिलने वाली गर्मी से राहत

भीषम गर्मी को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में तीन दिनों के (मंगलवार-गुरुवार) लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा कि लोगों को अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। आने वाले दिनों में दिल्ली में तापमान 47 डिग्री तक पहुंच जाएगा। मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में दिन के समय 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाए चलेंगी। दिन में लू (Heatwave) चलने के साथ ही आसमान भी साफ रहेगा।

देश के इन हिस्सों में हो रही झमाझम बारिश

बढ़ती गर्मी के बीच दक्षिण भारत के कई राज्यों में मानसून आ चुका है। केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। इस मानसून का असर कई अन्य राज्यों में भी देखने को मिल रहा है। मंगलवार को गुजरात के गांधीनगर जिले में हल्की बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी से शहर का मौसम अचानक से बदल गया। लोगों को गर्मी से राहत मिल गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत