1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: हिमाचल में आफत की बारिश... पहाड़ों से खिसके बड़े-बड़े पत्थर, भूस्खलन के मलबे में दबे कई वाहन

VIDEO: हिमाचल में आफत की बारिश... पहाड़ों से खिसके बड़े-बड़े पत्थर, भूस्खलन के मलबे में दबे कई वाहन

 Published : Jun 28, 2024 01:15 pm IST,  Updated : Jun 28, 2024 01:24 pm IST

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में जोरदार बारिश हुई है। बारिश के बाद पहाड़ों में आए पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। बारिश के बाद हुए भस्खलन में कई वाहन फंस गए।

हिमाचल में हुए भूस्खलन में दबे कई वाहन- India TV Hindi
हिमाचल में हुए भूस्खलन में दबे कई वाहन Image Source : PTI

देश के अधिकतर हिस्सों में गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह जमकर बारिश हुई। बारिश के चलते पहाड़ों में भूस्खलन (landslide) जैसी घटनाएं सामने आई हैं। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के आसपास कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के मलबे में कई वाहन फंस गए। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। 

पहाड़ों से गिरे पत्थरों ने कई वाहनों को चपेट में लिया

बारिश के बीच ये वाहन पहाड़ों के पास से होकर गुजर रहे थे, तभी पहाड़ों से बड़े-बड़े पत्थर खिसके और सड़क से गुजर रहे वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। पहाड़ों से गिरे मलबे में 3 से 4 वाहन फंस गए। किसी तरह वाहन में मौजूद लोगों ने अपनी जान बचाई।

चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना स्थल में मची चीख-पुकार के बाद वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने लोगों की जान बचाई। साथ ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन को घटना की जानकारी देने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। भूस्खलन होने के बाद सड़क में यातायात को रोक दिया गया है।

हिमाचल में अभी और होगी बारिश, जारी हुआ अलर्ट

भारी बारिश के बीच पहाड़ों में घूमने आए पर्यटकों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हिमाचल के ऊंचाई वाले जिलों में सड़के और भी ज्यादा प्रभावित हुई हैं। भारी बारिश और मौसम की खराबी को लेकर स्थानीय प्रशासन ने अलर्ट भी जारी किया है। साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल के कई जिलों ंमें अभी बारिश होने के और आसार हैं।

दिल्ली में सड़कों पर डूबी कारें और ट्रक

बता दें कि पहाड़ ही नहीं उत्तर भारत के मैदानी इलाको में भी बारिश के बाद जलजमाव और वाहनों के सड़क पर धंसने जैसी घटनाएं सामने आई हैं । राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में पानी भर गया। इससे सड़क पर ही ट्रक और कार आधे से ज्यादा डूब गईं। नोएडा सेक्टर 18 के पास सड़के के किनारे बनी फुटपाथ की रेलिंग ही टूट कर गिर गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत