1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देश के इस राज्य में अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

देश के इस राज्य में अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 Published : Sep 11, 2025 04:06 pm IST,  Updated : Sep 11, 2025 09:12 pm IST

मौसम विभाग के अनुमानों के मुताबिक बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ राज्य में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही कुछ स्थानों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।

Rain, andhra pradesh- India TV Hindi
आसमान में छाए बादल Image Source : PTI

अमरावती: अगले चार दिन आंध्र प्रदेश पर भारी पड़ने वाले हैं। मौसम विभाग की मानें तो 11 सितंबर से लेकर 15 सितंबर के बीच राज्य में बारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के मु्ताबिक बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ राज्य में भारी बारिश हो सकती है। 

गरज-चमक के साथ भारी बारिश

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार से शनिवार तक तीन दिनों के लिए उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश (एनसीएपी) और यानम, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश (एससीएपी) और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान लगाया है। विभाग की एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है "आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में 11 से 15 सितंबर तक बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ भारी बारिश होने का अनुमान है।"

तेज हवा चलने की संभावना

इसमें कहा गया है कि 11 से 13 सितंबर तक एससीएपी में कुछ स्थानों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। एनसीएपी और यानम, एससीएपी और रायलसीमा में कुछ स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ये हवाएं 15 सितंबर तक चलने की उम्मीद है। 

उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में बना Cyclonic circulation 

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान अवधि के दौरान सभी पांच दिनों के लिए एनसीएपी और यानम, एससीएपी और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में बिजली की चमक और बादलों की गरज के साथ बारिश का अनुमान जताया है। विभाग के अनुसार, दक्षिण ओडिशा और उससे सटे उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश पर एक ऊपरी हवाई चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic circulation ) बना हुआ है, जिसके प्रभाव से बारिश होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत