1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमाचल प्रदेश में देखे जा रहे पाकिस्तान के गुब्बारे? पुलिस ने एयरफोर्स से किया संपर्क, स्थानीय लोगों में चिंता

हिमाचल प्रदेश में देखे जा रहे पाकिस्तान के गुब्बारे? पुलिस ने एयरफोर्स से किया संपर्क, स्थानीय लोगों में चिंता

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Dec 17, 2025 05:52 pm IST,  Updated : Dec 17, 2025 07:42 pm IST

हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में कई गुब्बारे देखे जा रहे हैं जिनपर पाकिस्तान से जुड़ी चीजें लिखी गई हैं। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और एयरफोर्स से संपर्क किया गया है।

himchal pradesh pakistani balloons- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : FREEPIK/PEXELS

हिमाचल प्रदेश से एक बड़ी ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। बीते कुछ हफ्ते से राज्य के विभिन्न जिलों में पाकिस्तान के गुब्बारे देखे जा रहे हैं। इन गुब्बारों पर PIA (पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस) या पाकिस्तानी झंडा छपा हुआ है। इन गुब्बारों के देखे जाने के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल हो गया है। अब हिमाचल प्रदेश पुलिस ने इस मामले में पंजाब और राजस्थान की पुलिस से संपर्क किया है और इन गुब्बारों के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

गुब्बारों पर क्या लिखा हुआ था?

दरअसल, हाल ही में राज्य के दौलतपुर के चलेट गांव में एक शख्स को अपनी छत के ऊपर PIA लिखा हुआ हवाई जहाज के आकार का गुब्बारा मिला था। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गुब्बारे को जब्त कर लिया था। इससे पहले 8 दिसंबर को गगरेट के तातेहरा गांव में भी ऐसे ही 3 गुब्बारे मिले थे। इन पर पाकिस्तानी झंडा बना हुआ था और आई लव पाकिस्तान लिखा हुआ था। बीते कुछ महीनों में हमीरपुर और कांगड़ा जिलों में भी इसी तरह के गुब्बारे मिले हैं।

पुलिस ने वायुसेना से भी किया संपर्क

राज्य के विभिन्न जिलों में देखे जा रहे गुब्बारों को लेकर हिमाचल पुलिस ने भारतीय वायु सेना के अधिकारियों से भी संपर्क किया है। पुलिस ने बताया- "अभी तक इन गुब्बारों के भीतर कोई संदिग्ध मशीन जैसे गैजेट, निगरानी उकरण, ट्रैकर या अन्य कोई सामान नहीं मिला है। हमने पाकिस्तान से सटे सीमावर्ती राज्यों में स्थित अपने समकक्षों से संपर्क किया है, जहां इसी तरह के गुब्बारे पाए गए थे, ताकि उनकी राय जान सकें।"

पुलिस ने इसके साथ ही आसपास के इलाकों में भी जांच की है ताकि किसी अन्य संदिग्ध वस्तु की मौजूदगी की आशंका को खारिज किया जा सके। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- सेना के लिए ये रेलवे लाइन बनी वरदान! अब सीधे बॉर्डर तक ऐसे पहुंच रहे टैंक और हथियार

भारत ने बांग्लादेश के हाई कमिश्नर को तलब किया, ढाका में भारतीय मिशन की सुरक्षा पर जताई चिंता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत