1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केंद्रीय राज्यमंत्री का बड़ा बयान- उम्मीद करो 2024 तक PoK बन जाएगा भारत का हिस्सा

केंद्रीय राज्यमंत्री का बड़ा बयान- उम्मीद करो 2024 तक PoK बन जाएगा भारत का हिस्सा

 Reported By: Dinesh Mourya @dineshmourya4
 Published : Jan 30, 2022 12:10 pm IST,  Updated : Jan 30, 2022 12:10 pm IST

राज्यमंत्री ने कहा, ''अब देखते है.. इंतजार करते है, शायद 2024 तक कुछ तो होगा। POK भारत में आएगा ऐसी उम्मीद करने में कोई हर्ज नहीं है क्योंकि ये तमाम चीजें सिर्फ मोदी ही कर सकतें है।

केंद्रीय राज्यमंत्री...- India TV Hindi
केंद्रीय राज्यमंत्री का बड़ा बयान- उम्मीद करो 2024 तक PoK बन जाएगा भारत का हिस्सा Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली: मोदी सरकार में पंचायती राज राज्यमंत्री कपिल पाटिल के एक बयान से पाकिस्तान में हलचल मच सकती है। मुंबई से सटे कल्याण शहर में एक कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए कपिल पाटिल ने बताया कि कैसे प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह दिन रात मेहनत कर कश्मीर की समस्या को हल करने की पुरजोर कोशिश कर रहें है। कश्मीर से 370 हटने की घटना के बारे में बताते हुए कपिल पाटिल ने कहा, मुझे याद है जब मोदी जी ने राज्यसभा में इसपर जवाब दिया था तब मोदी जी ने एक जिक्र किया था कि नरसिंह राव प्रधानमंत्री थे तब उन्होने ज्वाइंट पार्लियामेंट का सेशन लिया था।

आगे पाटिल ने बताया, ''ज्वाइंट पार्लियामेंट का सेशन लेकर उन्होंने उस जगह ऐसा कानून पास करके लिया था जिसमें शब्द ऐसे डाले थे कि कश्मीर इस देश की बड़ी समस्या है। कभी ना कभी भारत को PoK को अपने पास लेना होगा तभी इस समस्या का हल होगा। तब मोदी जी ने कहा था, 'भैय्या ये आप ही का काम है.. आपसे नहीं हुआ इसलिए हम कर रहें है'। नरसिंह राव इतने धुर्त थे.. वो भी अमित (शाह) भाई की तरह चाणक्य थे कि उन्होंने देश का विचार कर ये कानून ज्वाइंट पार्लियामेंट सेशन में पास किया था।''

राज्यमंत्री ने कहा, ''अब देखते है.. इंतजार करते है, शायद 2024 तक कुछ तो होगा। POK भारत में आएगा ऐसी उम्मीद करने में कोई हर्ज नहीं है क्योंकि ये तमाम चीजें सिर्फ मोदी ही कर सकतें है इसीलिए प्याज, आलू, तुअर दाल, मूंग दाल इनसे हमें बाहर आना चाहिए। अगर देश ही नहीं होगा तो प्याज,आलू हम कहां से खरीदेंगे। सबसे पहले देश बचना चाहिए। देश को बचाने का काम इन लोगों ने हाथ में लिया है।''

कपिल पाटिल ने लोगों से अपील की कि वो देश को प्राथमिकता दें और देश को सुरक्षित रखने में मदद करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत