1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. KMP एक्सप्रेसवे पर भीषण रोड एक्सीडेंट, स्कॉर्पियों कार के परखच्चे उड़े, 4 पुलिसकर्मियों समेत 5 की मौत

KMP एक्सप्रेसवे पर भीषण रोड एक्सीडेंट, स्कॉर्पियों कार के परखच्चे उड़े, 4 पुलिसकर्मियों समेत 5 की मौत

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : May 05, 2026 01:49 pm IST,  Updated : May 05, 2026 01:51 pm IST

हरियाणा के नूंह जिले से गुजर रहे एक्सप्रेसवे पर स्कॉर्पियो कार का भीषण एक्सीडेंट हो गया, जिसमें कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

road accident- India TV Hindi
स्कॉर्पियो कार का भीषण एक्सीडेंट Image Source : REPORTER INPUT

नूंह: हरियाणा के नूंह जिले से गुजर रहे कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 4 पुलिसकर्मियों समेत 5 लोगों की मौत हो गई है। हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियों कार के परखच्चे भी उड़ गए। ये हादसा धुलावट टोल प्लाजा के पास सुबह करीब 10:30 बजे हुआ, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार एक स्कॉर्पियो कार पलवल की ओर जा रही थी।

क्या है पूरा मामला?

नूंह जिले से गुजर रहे कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा धुलावट टोल प्लाजा के पास करीब सुबह 10:30 बजे हुआ, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार एक स्कॉर्पियो कार पलवल की ओर जा रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान वाहन असंतुलित हो गया और सामने चल रही गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंचे। वाहन में फंसे शवों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। एंबुलेंस की मदद से सभी को अस्पताल भिजवाया गया। 

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस ने बताया कि 5 लोगों की मौत हुई है, जिसमें यूपी पुलिस के जवान भी हैं। ये जवान जालौन जिले में तैनात थे। मामले की सूचना जालौन के पुलिस अधीक्षक को दे दी गई है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।

प्राथमिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और ओवरटेक के दौरान वाहन का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि एक्सप्रेसवे पर सावधानी बरतें और यातायात नियमों का पालन करें।

हाईवे पर पेट्रोलिंग टीम के अनुसार सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची, जहां स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त मिली। उसमें सवार पांचों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए नलहड़ और सिविल अस्पताल भेज दिया है। (रिपोर्ट- अनिल मोहनिया)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत