1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं 3 लड़कियां, तेज रफ्तार कार ने ऐसी टक्कर मारी कि जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई; VIDEO

मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं 3 लड़कियां, तेज रफ्तार कार ने ऐसी टक्कर मारी कि जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई; VIDEO

 Reported By: Surekha Abburi, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jul 04, 2023 05:24 pm IST,  Updated : Jul 04, 2023 05:25 pm IST

हैदराबाद में बेकाबू कार का कहर सामने आया है। मॉर्निंग वॉक करते हुए हर कोई सड़क के किनारे बेफिक्र होके चलता है, लेकिन कभी दिमाग में ये नहीं होता है कि कोई पीछे से इतनी तेज टक्कर मारेगा कि वो जिदंगी का आखिरी दिन होगा।

hyederabad road accident- India TV Hindi
तेज रफ्तार कार ने 3 लड़कियों को कुचल दिया Image Source : INDIA TV

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने मॉर्निंग वॉक कर रहीं तीन लड़कियों को रौंद दिया। हादसे में दो लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरी लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है।

हैदराबाद पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह करीब 6:10 बजे शहर के हैदरशकोटे मेन रोड पर हुआ। तीनों लड़कियों के बीच क्या संबंध है, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि सड़क पर हल्का सा मोड़ है। 3 लड़कियां सड़क किनारे चल रही थी तभी अचानक से तेज रफ्तार से कार उनके पीछे आती है और जोरदार टक्कर मार देती है। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि यह कंट्रोल नहीं होती। इसका पिछला हिस्सा पहले फुटपाथ से टकराता है इसके बाद यह तीनों लड़कियों को चपेट में ले लेती है और आगे जाकर झाड़ियों में घुस जाती है।

CCTV में कैद हुआ भयावह मंजर-

स्थानीय लोगों के मुताबिक, कार तेज गति और लापरवाही से चलाई जा रही थी, जिसके कारण यह घटना हुई। लड़कियों को टक्कर मारने के बाद कार सड़क से उतरकर एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत