Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तेज रफ्तार बोलेरो ने कार में टक्कर मारने के बाद जानबूझ कर शख्स को कई मीटर तक घसीटा, हैरान कर देगा रोड रेज का VIDEO

तेज रफ्तार बोलेरो ने कार में टक्कर मारने के बाद जानबूझ कर शख्स को कई मीटर तक घसीटा, हैरान कर देगा रोड रेज का VIDEO

Reported By : T Raghavan Edited By : Dhyanendra Chauhan Published : Feb 15, 2026 11:09 am IST, Updated : Feb 15, 2026 11:18 am IST

कार को टक्कर मारने के बाद बोलेरो में सवार लोगों ने शख्स को कई मीटर तक घसीटते रहे। इसके सीसीटीवी वीडियो सामने आए है। कार में सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रोड रेज की घटना- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT रोड रेज की घटना

हैदराबाद के कुशाईगुडा में रोड रेज की घटना सामने आई है। इससे इलाके के लोगों में गुस्सा फैल गया है। सड़क पर एक आदमी को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी और कई मीटर तक वाहन उसे घसीटता रहा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति का नाम पी. राजू है। रोड रेज की ये घटना 9 फरवरी की शाम की है।

कार में टक्कर मारने के बाद नहीं रुकी बुलेरो

पी. राजू, एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। वे नचाराम पुलिस स्टेशन एरिया के मल्लापुर में काम खत्म करके अपनी कार से घर लौट रहे थे। तभी बालाजी नगर के दो आदमी, जो एक बोलेरो कार में सवार थे। वह पीछे से आए और मल्लापुर X-रोड के पास उनकी कार को टक्कर मार दी और बिना रुके भाग गए।

बोलेरो को रोकने की कोशिश में कई मीटर तक घसीटा

कहा जा रहा है कि राजू के दोस्तों ने कुशाईगुडा पुलिस स्टेशन एरिया में एचबी कॉलोनी के पास बोलेरो गाड़ी का पीछा किया और उसे रोकने की कोशिश की। जब राजू का एक दोस्त सतीश उन युवकों से पूछताछ करने के लिए बोलेरो के सामने खड़ा हुआ तो कहा जा रहा है कि उन्होंने उसे टक्कर मार दी और गाड़ी चलाते रहे, जबकि वह बंपर से चिपका रहा।

बुलेरो की गई जब्त, दो आरोपी भी गिरफ्तार

इस चौंकाने वाली घटना में सतीश गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। कुशाईगुडा पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। दो आरोपियों, उप्पारी महेश और अंगंदुला तरुण को बालाजी नगर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement