1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IAS टीना डाबी और उनके होने वाले पति ने शादी से पहले अपने फॉलोअर्स को दिया बड़ा झटका, उठाया ये कदम

IAS टीना डाबी और उनके होने वाले पति ने शादी से पहले अपने फॉलोअर्स को दिया बड़ा झटका, उठाया ये कदम

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 10, 2022 02:23 pm IST,  Updated : Apr 10, 2022 02:23 pm IST

अगर इन दोनों अधिकारियों के सोशल मीडिया फॉलोअर्स की बात करें तो टीना डाबी के इंस्टाग्राम पर 1.5 मिलियन फॉलोअर्स थे और फेसबुक पर भी उन्हें लाखों लोग फॉलो करते थे। वहीं IAS प्रदीप गवांडे के भी इंस्टाग्राम पर 40 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स थे। 

ias tina dabi and pradeep gawande - India TV Hindi
ias tina dabi and pradeep gawande  Image Source : INSTAGRAM/DABI_TINA/

Highlights

  • IAS टीना डाबी और उनके होने वाले पति ने सोशल मीडिया से बनाई दूरी
  • टीना डाबी ने अपना इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट डिएक्टिवेट किया
  • IAS प्रदीप गवांडे ने इंस्टाग्राम से खुद को दूर कर लिया

नई दिल्ली: IAS अधिकारी टीना डाबी और उनके होने वाले पति प्रदीप गवांडे की शादी का इंतजार उनके लाखों फॉलोअर्स कर रहे थे, इस बीच इन दोनों चर्चित अधिकारियों ने कुछ ऐसा किया, जिससे उनके फॉलोअर्स काफी निराश हैं। दरअसल इन दोनों ही अधिकारियों ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली है।

आईएएस टीना डाबी ने अपना इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया है। वह ट्विटर पर पहले ही मौजूद नहीं हैं। वहीं प्रदीप गवांडे ने इंस्टाग्राम से खुद को दूर कर लिया है। 

अगर इन दोनों अधिकारियों के सोशल मीडिया फॉलोअर्स की बात करें तो टीना डाबी के इंस्टाग्राम पर 1.5 मिलियन फॉलोअर्स थे और फेसबुक पर भी उन्हें लाखों लोग फॉलो करते थे। वहीं IAS प्रदीप गवांडे के भी इंस्टाग्राम पर 40 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स थे। 

इन दोनों अधिकारियों ने ऐसा क्यों किया, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि उनके फॉलोअर्स इस बात से काफी निराश दिख रहे हैं। 

गौरतलब है कि बीते कुछ समय पहले टीना डाबी ने ही सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करके अपनी सगाई की जानकारी दी थी। उनकी और प्रदीप की फोटो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी किया गया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत