1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: 'अगर वहां से गोली चलेगी, यहां से गोला चलेगा', PM मोदी ने पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश

VIDEO: 'अगर वहां से गोली चलेगी, यहां से गोला चलेगा', PM मोदी ने पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : May 11, 2025 04:42 pm IST,  Updated : May 11, 2025 06:24 pm IST

पाकिस्तान के साथ जारी संघर्ष विराम शनिवार को वैसे तो खत्म हो गया है लेकिन भारत के पीएम मोदी ने साफ शब्दों में कहा है कि अगर अब पाकिस्तान कुछ करता है तो जवाब और भी विनाशकारी और कड़ा होगा।

पीएम मोदी ने कही बड़ी बात- India TV Hindi
पीएम मोदी ने कही बड़ी बात Image Source : FILE PHOTO

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से साफ कहा कि अगर पाकिस्तान कुछ करता है तो जवाब और भी विनाशकारी और कड़ा होगा। उसी रात पाकिस्तान ने 26 ठिकानों पर हमला किया और भारत ने इसका बहुत जोरदार जवाब दिया। उनके ठिकानों पर हमले किए गए। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने कहा था, कश्मीर पर हमारी स्थिति बहुत स्पष्ट है, अब केवल एक ही मुद्दा बचा है- पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) को वापस करना। इसके अलावा और कोई बात नहीं है। अगर वे आतंकवादियों को सौंपने की बात करते हैं, तो हम बात कर सकते हैं। मेरा किसी और विषय पर कोई इरादा नहीं है। हम नहीं चाहते कि कोई मध्यस्थता करे। हमें किसी की मध्यस्थता की जरूरत नहीं है।

पीएम मोदी ने पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश

सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेडी वेंस के साथ बातचीत में स्पष्ट निर्देश दिया कि 'वहां से गोली चलेगी, यहां से गोला चलेगा'। हवाई अड्डों पर हमले ही निर्णायक मोड़ थे। हर दौर में पाकिस्तान के लिए स्थिति खराब होती गई; वे लड़ाई के हर दौर में भारत से हार गए। पाकिस्तान के हवाई ठिकानों पर हमारे हमलों के बाद, पाकिस्तान को एहसास हो गया है कि वे इस लीग में नहीं हैं। भारत ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कोई भी सुरक्षित नहीं है, यह नई सामान्य बात है।


भारत ने अपनी मर्जी से हमला किया-बोले पीएम मोदी

सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी ने जेडी वेंस से बातचीत में कहा कि, तकनीकी और सैन्य उपयोग में अंतर था, भारत और पाकिस्तान के बीच बहुत बड़ा अंतर था, पाकिस्तान को एहसास हुआ कि वे उस श्रेणी में नहीं हैं। भारत ने अपनी मर्जी से हमला किया और पाकिस्तान के ज़्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया गया। पाकिस्तान को कोई संदेह नहीं होना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत