1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. "समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो हम फिर यहीं लौटेंगे", CJP की नए शिक्षा मंत्री को चेतावनी

"समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो हम फिर यहीं लौटेंगे", CJP की नए शिक्षा मंत्री को चेतावनी

 Written By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jul 25, 2026 08:52 pm IST,  Updated : Jul 25, 2026 09:11 pm IST

कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर मंतर पर जारी छात्रों का आंदोलन अब खत्म हो गया है। उनकी मांग को मानते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब पार्टी ने नए शिक्षा मंत्री को भी चेतावनी दे दी है।

कॉकरोच जनता पार्टी की चेतावनी- India TV Hindi
कॉकरोच जनता पार्टी की चेतावनी Image Source : PTI

दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास कहते हैं, "युवाओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री बनने वाले व्यक्ति को चेतावनी दी है कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वे जंतर-मंतर लौटेंगे और सरकार से जवाबदेही की मांग करेंगे..." वहीं पार्टी के आशुतोष रांका ने कहा, हमें सच में उम्मीद है कि आज कुछ न्याय हुआ है। हमें उम्मीद है कि अगला शिक्षा मंत्री जो भी होगा, वह जवाबदेह होगा और ईमानदारी और निष्ठा से अपना काम करेगा... जंतर मंतर युवाओं के लिए बनाया गया एक मंच है। यह युवाओं के मुद्दों को उठाता रहेगा। हम अपने मुद्दों को पूरे देश के सामने रखेंगे।

असली फिल्म अभी बाकी है-बोले सौरव

कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, "यह तो बस एक ट्रेलर है, असली फ़िल्म तो अभी बाकी है। देश के युवा जाग चुके हैं, देश के युवा ही इस देश की सभी समस्याओं का समाधान करेंगे। एक पार्टी और एक आंदोलन के तौर पर, यह सिलसिला यहीं खत्म नहीं होने वाला है। अब हम पूरे देश में जाएंगे, युवाओं की बात सुनेंगे, उनके लिए बेहतरीन नीतियां लाएंगे और सभी से जवाबदेही की मांग करते रहेंगे। यह तो बस शुरुआत है। अभी बहुत कुछ करना बाकी है..."

आशुतोष ने कहा-छात्रों ने अधिकारों की लड़ाई लड़ी
CJP नेता आशुतोष रांका ने कहा, "37 दिनों का संघर्ष... हमें यहां आए हुए डेढ़ महीने हो गए। देश के युवा जाग गए हैं। उन्होंने अपने अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी है। उन्होंने सही चीज़ के लिए लड़ाई लड़ी है। और आज, आखिरकार, हमारी मांगें मान ली गई हैं। हम उन सभी परिवारों के बारे में सोच रहे हैं जिन्होंने पेपर लीक होने के बाद अपने करीबी लोगों को खो दिया। हम उन लाखों-करोड़ों छात्रों के बारे में सोच रहे हैं जिनका भविष्य पेपर लीक की वजह से बर्बाद हो गया।"

CJP का क्या है प्लान
कॉकरोच जनता पार्टी आगे क्या करेगी, इस सवाल के जवाब में आशुतोष रांका ने कहा,"हम पूरे देश में जाकर दूसरे मुद्दे भी उठाएंगे, जैसे हमने शिक्षा का मुद्दा उठाया था।इस देश के युवाओं के लिए, हम जो कुछ भी करना पड़े, करेंगे, फिलहाल हमारा यही प्लान है।"

ये भी पढ़ें:
सरकार ने छात्रों की कौन-कौन सी मांगे मानी, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन खत्म होने के बाद अब आगे क्या?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत