1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. If The Sun Disappears: धरती से सूरज गायब हो जाए तो क्या होगा? कैसे जिंदा रहेंगे लोग

If The Sun Disappears: धरती से सूरज गायब हो जाए तो क्या होगा? कैसे जिंदा रहेंगे लोग

 Published : Sep 02, 2022 01:56 pm IST,  Updated : Sep 02, 2022 01:57 pm IST

If The Sun Disappears: 1 दिन में पूरे 24 घंटे होते हैं। दिन-रात मिलाकर पूरे 24 घंटे गुजरते हैं। जब रात होती है तो अगले दिन सुबह होने की इंतजार रहती है। आपने कभी सोचा है कि अगर सुबह कल हो ही ना।

If The Sun Disappears- India TV Hindi
If The Sun Disappears Image Source : INDIA TV

If The Sun Disappears: 1 दिन में पूरे 24 घंटे होते हैं। दिन-रात मिलाकर पूरे 24 घंटे गुजरते हैं। जब रात होती है तो अगले दिन सुबह होने की इंतजार रहती है। आपने कभी सोचा है कि अगर सुबह कल हो ही ना। यानी धरती से सूरज गायब हो जाए तो क्या होगा। प्रकृति की एक ऐसा रचना जो पूरी दुनिया में उजाला फैलाता है, अगर आने वाले समय में यहीं खत्म हो जाए तो हम कैसे जिएंगे। आइए हम वैज्ञानिक दृष्टि से समझते हैं कि अगर धरती से सूर्य खत्म हो जाएगा तो क्या होगा। 

सूर्य हमारे धरती को पिछले 4.5 अरब वर्षों से उजाला दे रहा है लेकिन आने वाले समय में सूर्य खत्म हो जाएगा। वैज्ञानिकों के मुताबिक सूर्य की आयु लगभग 9 अरब वर्ष आंकी गई है यानी सूर्य का उम्र महज 5 अरब वर्ष बचा है। सूर्य अपने औसतन आयु के मुताबिक आधा से अधिक उम्र पार कर चुका है। जैसा कि आप जानते होंगे कि सौर मंडल सूरज एकमात्र ऐसा पिंड है जो गुरुत्वाकर्षण के बल पर पृथ्वी और अन्य ग्रह को अपने चारों ओर घूमाता है। सौर मंडल में सूर्य सबसे बड़ा पिंड माना जाता है। और सभी सौरमंडल के ग्रह सूर्य की परिक्रमा करते हैं लेकिन गतिशील होने के कारण सूर्य के अंदर यह कभी खींचते नहीं है। 

सूर्य गायब हो जाएगा तो क्या होगा?

सौरमंडल से सूर्य गायब होता है तो पृथ्वी अंधकारमय में कहीं गुम हो जाएगा। सूर्य पृथ्वी की उपस्थिति का मुख्य चालक होता है। ऐसे में अगर सूर्य नहीं होगा तो पृथ्वी ब्रह्मांड में खो जाएगा। सूर्य की रोशनी पृथ्वी पर पहुंचने में तकरीबन 8 मिनट लगता है, अगर अचानक सूर्य की रोशनी गायब हो जाएगी तो पृथ्वी पर हमेशा के लिए अंधकार फैल जाएगा। 

क्या चांद से काम चल जायेगा?
कई लोगों के मन में यह भी सवाल आता है कि रात को चंद्रमा काफी चमकता है तो ऐसे में हम चंद्रमा की रोशनी में अपना काम कर सकते हैं। अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो आप बिल्कुल गलत है। आपको बता दें कि सूर्य की रोशनी की वजह से चंद्रमा भी चमकता है। यानी चंद्रमा भी हमारा साथ छोड़ देगा। इन दोनों के जाने के बाद हमारे पास एकमात्र विकल्प तारों का बचेगा जो हमें दूर से रोशनी देंगे लेकिन सिर्फ चमकते हुए दिखाई देंगे और किसी काम के नहीं होंगे। 

सूर्य के जाने से पृथ्वी हो जाएगी असंतुलित 
जब सौरमंडल से सूर्य गायब हो जाएगा तो पृथ्वी अपना गुरुत्वाकर्षण बल खो देगी। जिसके बाद पृथ्वी अंतरिक्ष में एक पथ पर चलने के बजाय वो तैरने लगेगी। वही 3 किलोमीटर प्रति सेकंड के रफ्तार से भ्रमण होने लगेगी। ये सौर मंडल में रास्ता भटक जाएगा। यह सब सूर्य के नहीं होने के कारण ही होगा। 

धरती पर किसी को पता तक नहीं चलेगा
अगर सौर्य मंडल में जो भी उठापटक होगा तो इसकी तुरंत भनक धरती पर रहने वाले लोगों को नहीं हो पाएगी। पृथ्वी पर रहने वाले लोगों को अचानक अंधेरा का सामना करना पड़ेगा। एक ऐसा अंधेरा जो कभी खत्म ही नहीं होगा। 

सूर्य के खत्म होते ही धरती पर हो जाएगी शुरू लूटपाट 
जब हमारे सौरमंडल से सूर्य गायब हो जाएगा तो हमारी धरती पर पूरी तरह से अंधकार छाई रहेगी। ऐसे में सूर्य हमारा ऊर्जा का एक बड़ा स्रोत है जिसके नहीं होने से हमारे प्राकृतिक वनस्पति फसल सब नष्ट हो जाएंगे। किसी प्रकार का खाने वाले पदार्थ जो फसलों से उगाए जाते हैं वो पूरी तरह से बर्बाद हो जाएंगे। इसके बाद धरती पर खाने के लिए लूटपाट और नरसंहार शुरू हो जाएगी। वही वैज्ञानिक दृष्टि से देखें तो सूर्य के खत्म होते ही पृथ्वी पर अचानक से -20 डिग्री का तापमान हो जाएगा और आने वाले समय में -100 डिग्री से कम तापमान चला जाएगा। ऐसी परिस्थिति में धरती पर जीवन पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। 

कौन बचेगा? 
जैसे ही पृथ्वी पर -100 डिग्री तापमान हो जाएगा तो धरती पूरी तरह से ठंड के चादर में लिपट जाएगी, फिर पृथ्वी पर तेज बर्फीली हवाएं बहने लगेगी। सूर्य के खत्म होने के बाद धरती से इंसानों का नामो निशान मिट जाएगा लेकिन कुछ जीव बचेंगे जो समुंद्र तल के तलहटी में रहते हैं, जिसे सूर्य की रोशनी से कोई लेना देना नहीं है वो अपना भोजन धरती के केंद्र में छिपे ऊर्जा अपना तैयार करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत