1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में मौसम साफ, इन राज्यों में बारिश के आसार, अगले कुछ दिनों तक कैसा रहेगा वेदर?

दिल्ली में मौसम साफ, इन राज्यों में बारिश के आसार, अगले कुछ दिनों तक कैसा रहेगा वेदर?

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Sep 30, 2024 09:52 am IST,  Updated : Sep 30, 2024 09:55 am IST

मौमस विभाग ने बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और झारखंड में बारिश की संभावना जताई है। वहीं, दिल्ली में 4 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून सक्रिय है। मौमस विभाग ने सोमवार को बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और झारखंड में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू के पहाड़ी इलाकों में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 2 से 4 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है। इसके अलावा 2 और 3 अक्टूबर को असम और मेघालय में भी बारिश हो सकती है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

देश की राजधानी दिल्ली और इसके आस-पास के इलाके में मौसम सामान्य हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 4 अक्टूबर तक दिल्ली का मौसम साफ रहेगा। इसके अलावा सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

बिहार और झारखंड का वेदर

बिहार में सोमवार से मौसम साफ रहेगा। इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना कर सकते हैं। राज्य के दक्षिण भाग के जिलों में आज बारिश हो सकती है। वहीं, बिहार में भी बाढ़ की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा झारखंड की राजधानी रांची और उसके आस-पास के इलाकों में आज बारिश हो सकती है। 

यूपी को सता रहा बाढ़ का डर

उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां के पूर्वी जिलों में बारिश की संभावना है। औसत से अधिक बारिश के कारण कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। इसकी वजह से कई जिलों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। सिद्धार्थ नगर, बदायूं, बलिया, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, गोंडा और कुशीनगर में नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। 

राजस्थान में मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान के जयपुर, कोटा, भरतपुर, अजमेर और उदयपुर संभागों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा राजस्थान के जोधपुर संभाग में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें- 

जम्मू-कश्मीर चुनाव के दौरान अब तक कितनी नकदी हुई जब्त? EC ने बताया, उल्लंघन का 1263 मामला

"सरकार विषकन्या होती है, जिसके साथ जाती है उसको डूबा देती है", नितिन गडकरी का बड़ा बयान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत