1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IMD Alert: चक्रवात बिपरजॉय का दिखेगा असर, दिल्ली सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

IMD Alert: चक्रवात बिपरजॉय का दिखेगा असर, दिल्ली सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

 Edited By: Kajal Kumari
 Published : Jun 16, 2023 09:12 am IST,  Updated : Jun 16, 2023 01:30 pm IST

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर गुजरात सहित देश के कुछ राज्यों में दिखेगा। राजधानी दिल्ली सहित राजस्थान-यूपी-हरियाणा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

heavy rain alert- India TV Hindi
चक्रवात का दिखेगा असर, भारी बारिश का अलर्ट Image Source : PTI

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने गुरुवार को कच्छ और सौराष्ट्र के समुद्री तट पर लैंडफॉल किया, इसके कारण गुजरात के ज्यादातार हिस्सों में आज तेज बारिश हो रही है। गुजरात के बाद अब ये तूफान राजस्थान की तरफ बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तूफान के चलते आज और कल, 16 और 17 जून को गुजरात और राजस्थान में भारी बारिश होगी। वहीं, विभाग ने ये भी कहा है कि अगले चार दिनों तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश होगी। 

दिल्ली सहित इन राज्यों में दिखेगा तूफान का असर

मौसम विभाग ने गुजरात के कच्छ में भीषण बारिश की संभावना जताई है। तूफान का असर दिल्ली में दिखाई देगा और अगले 4 दिनों तक दिल्ली-एनसीआर सहित यूपी-झारखंड में भी बारिश हो सकती है साथ ही अगले चार दिनों तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

हरियाणा के कुछ इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश हो रही है तो कहीं उमस भरी गर्मी है। हरियाणा के दक्षिणी हिस्से के जिलों में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर दिखने वाला है और इस वजह से 17 जून से 20 जून तक हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना बन रही है। 

हरियाणा के छह जिलों में होगी भारी बारिश

चंडीगढ़ मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार हरियाणा के 6 जिलों में बिपरजॉय चक्रवात की वजह से भारी बारिश भी हो सकती है। दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद में बिपरजॉय चक्रवात का असर ज्यादा दिखाई दे सकता है। विभाग के मुताबिक गुजरात के बाद बिपरजॉय चक्रवात  राजस्थान और फिर दक्षिण हरियाणा पहुंच सकता है। हालांकि चक्रवात हरियाणा पहुंचने के बाद काफी कमजोर हो जाएगा और उसका अन्य राज्यों में कम असर होगा.।

हरियाणा में 18 और 19 जून को बारिश की प्रबल संभावना है और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में अचानक बदलाव आ सकता है। चक्रवात की वजह से हुई बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत