1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली और मुंबई में मार्च में ही गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, जल्द बदलेगा मौसम, जानें कहां-कहां होगी बारिश?

दिल्ली और मुंबई में मार्च में ही गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, जल्द बदलेगा मौसम, जानें कहां-कहां होगी बारिश?

 Edited By: Kajal Kumari
 Published : Mar 13, 2023 05:18 pm IST,  Updated : Mar 13, 2023 05:40 pm IST

मार्च में ही मुंबई और दिल्ली में भयंकर गर्मी सताने लगी है। रविवार को दिल्ली में और सोमवार को मुंबई में अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखी गई। मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। जानिए कहां-कहां होगी बारिश?

weather forecast- India TV Hindi
कैसा रहेगा मौसम का मिजाज Image Source : FILE PHOTO

Weather Forecast: मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में रविवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया और अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के मुताबिक 13 मार्च से दिल्ली में काले बादल छाए रहेंगे और 14 मार्च मंगलवार को दिल्ली में हल्की बारिश भी हो सकती है। 13 मार्च को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को आंशिक तौर पर काले बादल छाए रहेंगे और न्यूनतम तापमान 15 और अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास रहेगा। मंगलवार को हल्की बारिश या बूंदाबांदी की भी संभावना है।

दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज

दिल्ली में 15 मार्च, 16 और 17 मार्च को भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और 16 मार्च को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 रह सकता है। 17 मार्च को न्यूनतम तापमान 1 डिग्री बढ़ जाएगा और अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आ सकती है।18 मार्च को दिल्ली में गरज के साथ बारिश हो सकती है। बिहार-यूपी-मध्य प्रदेश-राजस्थान सहित पूर्वोत्तर राज्यों में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 

रविवार को मुंबई में 39 डिग्री पहुंच गया पारा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को कहा कि मार्च के महीने में दूसरी बार मुंबई में देश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग ने समुद्री हवाएं नहीं चलने या देरी से चलने को तापमान में वृद्धि का कारण बताया है। आईएमडी ने रविवार और सोमवार को लू चलने की चेतावनी दी थी। सांताक्रूज वेधशाला और कोलाबा वेधशाला ने रविवार को क्रमश: 39.4 डिग्री सेल्सियस और 35.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया था। आईएमडी वैज्ञानिक राजेंद्र जेनामणि ने कहा, ‘‘इस महीने में यह दूसरी बार है, जब मुंबई ने देश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि इससे पहले छह मार्च को सांताक्रूज़ (वेधशाला) में 39.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो देश में सबसे अधिक है। रविवार को यह 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।’’

उन्होंने कहा कि तटीय कोंकण क्षेत्र में दर्ज तापमान 12 मार्च को सामान्य से 4-6 डिग्री सेल्सियस अधिक था। तटीय कोंकण क्षेत्र में मुंबई शामिल है। जेनामणि ने कहा कि 5-7 मार्च के बीच भी तापमान सामान्य से 5-7 डिग्री अधिक था। आम तौर पर कोंकण में इस दौरान पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे से अपराह्न एक बजे के बीच समुद्री हवा के कारण तापमान कम होता है। हालांकि, पिछले सात से दस दिनों में समुद्री हवा के नहीं चलने या विलंब से चलने के कारण तापमान बढ़ गया है।

13 से 17 मार्च तक इन जगहों मे ंहोगी बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 13-14 मार्च, 2023 के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों में छिटपुट/ छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 15 से 17 मार्च, 2023 के दौरान दक्षिण, मध्य और पूर्वी भारत में बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़ें:

कर्नाटक में पीएम मोदी ने महिला और VHP कार्यकर्ता के छुए पैर, वायरल हुई तस्वीर

SC का सख्त आदेश: इलाहाबाद कोर्ट परिसर में बनी मस्जिद को हटा लें, नहीं तो इसे ध्वस्त कर दिया जाएगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत