1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IMD ALERT: गुजरात-ओडिशा में भीषण गर्मी, कुछ राज्यों में आंधी तूफान के साथ बारिश, ओले गिरेंगे

IMD ALERT: गुजरात-ओडिशा में भीषण गर्मी, कुछ राज्यों में आंधी तूफान के साथ बारिश, ओले गिरेंगे

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Mar 15, 2025 04:17 pm IST,  Updated : Mar 15, 2025 04:17 pm IST

गुजरात, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में जहां भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं कई राज्यों में आंधी तूफान के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना है। जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी- India TV Hindi
आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी Image Source : FILE PHOTO

दिल्ली: आईएमडी वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन रॉय ने कहा, "उत्तर हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और आसपास के इलाकों जैसे पंजाब, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है... कल से मौसम में बदलाव होगा और बारिश की तीव्रता और आर्द्रता कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अगले 3-4 दिनों तक अधिकतम तापमान 31-32 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा, न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा और सतही हवाओं के कमजोर होने के कारण 3-4 दिनों के बाद दोनों में वृद्धि होगी।

इन राज्यों में पड़ने वाली है भीषण गर्मी

मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि, गुजरात में गर्मी तेजी से बढ़ रही है और वहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, कल से प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया जाएगा। गुजरात के साथ ही ओडिशा में भी भीषण गर्मी जारी रहेगी, इसलिए कल ओ़डिशा के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही झारखंड और पश्चिम बंगाल में दो से तीन दिनों तक येलो अलर्ट के साथ हीटवेव की स्थिति जारी रहेगी, मौसम में बदलाव होगा फिर गर्मी थोड़ी कम हो जाएगी। वहीं पूर्वी अरुणाचल, पूर्वी असम और मणिपुर में भी तेज हवाओं के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है..."

मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तरी हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में ओलावृष्टि की संभावना है और पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, नॉर्थ-ईस्ट राजस्थान और ईस्ट उत्तर प्रदेश में आंधी तूफाने के साथ बारिश की संभावना है। होली के बाद ही गर्मी धीरे धीरे बढ़नी शुरू हो जाएगी, बीच बीच में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत