Friday, February 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. फरवरी में सताएगी गर्मी तो मार्च में क्या होगा? कहीं बारिश तो कहीं धूप में रहेगी तेजी, जानें IMD की भविष्यवाणी

फरवरी में सताएगी गर्मी तो मार्च में क्या होगा? कहीं बारिश तो कहीं धूप में रहेगी तेजी, जानें IMD की भविष्यवाणी

Edited By: Kajal Kumari Published : Feb 19, 2023 09:17 am IST, Updated : Feb 19, 2023 10:30 am IST

मौसम में तेजी से बदलाव दिखाई दे रहा है। फरवरी में ही गर्मी का एहसास होने लगा है। आज से तापमान में वृद्धि होगी और अगले पांच दिनों तक मौसम सामान्य रहेगा। कहीं-कहीं बारिश की भी संभावना है।

weather change- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

IMD Forecast: मौसम में तेजी से बदलाव दिखाई दे रहा है। सुबह में अब हल्की ठंड दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। शनिवार को रात का तापमान थोड़ा ज्यादा रहा जिससे मैदानी राज्यों में रात में भी ठंड का एहसास कम हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में आने वाले दिनों में रात के तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि शनिवार को न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। है। मौसम ब्यूरो ने कहा, "अगले चार से पांच दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों और महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।"

इन राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, सिक्किम,अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई, वहीं हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में शनिवार को रविवार की सुबह घना से बहुत घना कोहरा देखा गया।

विभाग के मुताबिक एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र में 19 फरवरी से सक्रिय होगा जिससे कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान में 19 से 21 फरवरी, 202 के दौरान बिजली चमकने और आंधी के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।  बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में 20 को और उत्तराखंड में 21 फरवरी को हल्की से छिटपुट वर्षा होने की बहुत संभावना है। वहीं, असम, मेघालय, नागालैंड में 22 फरवरी को कुछ स्थानों पर बिजली चमकने के साथ गरज के साथ छींटे पड़ेने की संभावना है, वहीं मेघालय में 21 और  22 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है और अगले 5 दिनों के दौरान कुछ राज्यों में भारी बारिश भी हो सकती है।  

कुछ ही दिनों में बढ़ने लगेगा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों के दौरान महाराष्ट्र-गोवा तटों के कई हिस्सों में तापमान 37-39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है और अगले 4-5 दिनों के दौरान महाराष्ट्र और अगले 3 दिनों के दौरान गुजरात में मौसम में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है। 

 

Himachal Pradesh | Shimla City recorded the highest minimum temperature of 14.4°C yesterday breaking the previous record of 14.2°C on 23rd February 2015: IMD pic.twitter.com/VJxm16ZXBv

— ANI (@ANI) February 19, 2023

आज से देश के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पंजाब के कई स्थानों पर, पूर्व में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों में पछुआ हवाओं के चलने से तापमान में बदलाव दिखेगा। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है जबकि शनिवार को न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। 

देश के कई हिस्सों में तापमान पिछले कुछ दिनों में धीरे-धीरे बढ़ रहा है, खासकर पश्चिमी तट के राज्यों में, जो सामान्य तापमान से ऊपर है। अगले कुछ दिनों में गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक सहित देश के कुछ हिस्सों में तापमान लगभग 5 से 10 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। 

फरवरी में ये हाल, मार्च में सताएगी गर्मी

पिछले सप्ताह में, गुजरात के भुज में अधिकतम तापमान 40°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 10°C अधिक था। गुरुवार को राजस्थान के बीकानेर में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज जम्मू किया गया, जहां अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  ”मौसम कार्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा इन राज्यों में बहने वाली हवाएं मैदानी इलाकों से आ रही हैं, जो अरब सागर से आने वाली सामान्य समुद्री हवा को रोक रही हैं। यही कारण है कि पश्चिमी क्षेत्र में अधिकतम तापमान में काफी वृद्धि हुई है। उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों में भी अब तापमान में वृद्धि का रुझान है।

मौसम विभाग ने कहा, "उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में फरवरी में तापमान सामान्य से कम से कम 4-5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है और वर्तमान में जो पूर्वानुमान हमें बता रहे हैं, उसके अनुसार मार्च में काफी गर्मी  देखने को मिलेगी।" 

ये भी पढ़ें:

निक्की यादव से प्यार शादी और धोखेबाजी के बाद हत्या, आखिर कैसे खुला साहिल का राज? जानें पूरी डिटेल्स

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement