Friday, January 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आज का मौसमः पंजाब में 2.4°C तक पहुंचा पारा, दिल्ली समेत 7 राज्यों में शीतलहर की चेतावनी; इन इलाकों में होगी बारिश

आज का मौसमः पंजाब में 2.4°C तक पहुंचा पारा, दिल्ली समेत 7 राज्यों में शीतलहर की चेतावनी; इन इलाकों में होगी बारिश

देश के कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे के दौरान तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे ठंड और बढ़ेगी।

Written By: Mangal Yadav @MangalyYadav
Published : Dec 04, 2025 07:24 am IST, Updated : Dec 04, 2025 07:45 am IST
सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : ANI सांकेतिक तस्वीर

नई दिल्लीः उत्तर भारत में जहां कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आई है। वहीं दक्षिण भारत में साइक्लोन दित्वा के असर से बारिश हो रही है। उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों के पास सेंटर में है, जिससे चेन्नई और तमिलनाडु के दूसरे तटीय जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है और कई जिलों में स्कूल बंद करने पड़े हैं। इस बीच पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी शुरू हो गई है और कश्मीर के कई हिस्सों में तापमान फ्रीजिंग पॉइंट से नीचे चला गया है। 

इन राज्यों में कोल्ड वेब का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, बिहार और झारखंड के लिए कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की है और आने वाले दिनों में ठंड का असर उत्तरी राजस्थान तक बढ़ने की उम्मीद है। उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, मध्य प्रदेश, सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 5°-10°C के बीच दर्ज किया जा रहा है। अगले 3 दिनों में मिनिमम टेम्परेचर में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। 

आदमपुर (पंजाब) में 2.4°C तक पहुंचा पारा

भारत के मैदानी इलाकों में आदमपुर (पंजाब) में सबसे कम टेम्परेचर 2.4 °C दर्ज किया गया। पंजाब के कई इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। हरियाणा,पंजाब, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा। कई इलाकों में तापमान 1.6°C से 4°C तक नीचे गिरा है। 

यहां पर रहेगा घना कोहरा

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान असम, मेघालय, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश में सुबह-सुबह घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। 

यूपी का मौसम

पूरे उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग ने कई जिलों में तापमान में गिरावट का अनुमान लगाया है। आज कानपुर, आगरा, इटावा, टूंडला, मुजफ्फरनगर, बाराबंकी और उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों के जिलों सहित कई इलाकों में कोल्ड वेव की स्थिति की उम्मीद है।

बिहार का मौसम

बिहार में तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है क्योंकि पूरे राज्य में सर्दी बढ़ रही है। गुरुवार सुबह पटना, बेगूसराय, किशनगंज, बेतिया, बगहा और गोपालगंज समेत 10 से ज़्यादा ज़िलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे विज़िबिलिटी कम हो गई और सुबह सफ़र में दिक्कत हुई। 

यहां पर होगी भारी बारिश

चक्रवाती तूफान की असर से 4 और 5 दिसंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, कोस्टल आंध्र प्रदेश और साउथ इंटीरियर कर्नाटक में मध्यम स्तर से भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी।IMD ने तिरुवल्लूर, चेन्नई, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें गरज के साथ भारी से बहुत भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। 

 

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement