Monday, March 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IMD Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में फिर बढ़ने लगी गर्मी, जाने आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

IMD Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में फिर बढ़ने लगी गर्मी, जाने आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

Written By: Avinash Rai Published : May 11, 2023 08:32 am IST, Updated : May 11, 2023 08:32 am IST

मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। आज मौसम साफ रहेगा। वहीं 13 मई और रविवार 14 मई को बारिश की संभावना है।

IMD Weather Forecast Heatwave started rising again in Delhi-NCR Up bihar rajasthan madhya pradesh WE- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO दिल्ली-एनसीआर में फिर बढ़ने लगी गर्मी

IMD Weather Forecast: उत्तर भारत के अलग-अलग राज्यों में लगातार कई दिनों तक बारिश देखने को मिली। इस कारण मौसम सुहाना बना रहा। इस बीच राजधानी दिल्ली एवं एनसीआर क्षेत्र में एक बार फिर से गर्मी पड़ने लगी है। इसके अलावा आने वाले कुछ दिनों में देश के विभिन्न इलाकों तापमान के अधिकतम 2-3 डिग्री सेल्सियस के बीच बढ़ने की संभावना है। वहीं कुछ राज्यों के अलग अलग इलाकों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुच सकता है। वहीं  ज्यादार राज्यों में 11 मई के दिन बारिश की संभावना नहीं है, वहीं मौसम साफ रहेगा। 

मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। आज मौसम साफ रहेगा। वहीं 13 मई और रविवार 14 मई को बारिश की संभावना है। लेकिन इस दौरान तापमान में गिरावट नहीं होगी। वहीं 13 मई को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और 14 मई को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाली है। 

इन राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक साइक्लोन मोचा के कारण कर्नाटक, केरल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल के अलग-अलग स्थानों पर बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, छत्तीसगढ़ और गुजरात में अगले कुछ दिनों में तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है। गुजरात के कई इलाकों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। वहीं अगले चार से 5 दिन के दौरान अधिकतम तापमान मेों 4-5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ने की संभावना है। 

इन राज्यों में लू की संभावना

मौसम विभाग की मानें तो राजस्थान में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने की संभावना है। वहीं यूपी में बारिश का दौर खत्म होने के कारण एक बार फिर से मौसम गर्म होने जा रहा है और लू चलेगी। उत्तर प्रदेश में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान के बढ़ने की संभावना है। उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं बिहार के कई जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। ऐसे में राज्य में लू चलने को लेकर संकेत दिए गए हैं। 

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement