1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IMD Weather Forecast: दिल्ली में एक बार फिर होगी बारिश, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

IMD Weather Forecast: दिल्ली में एक बार फिर होगी बारिश, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

 Written By: Avinash Rai
 Published : Mar 27, 2023 07:00 am IST,  Updated : Mar 27, 2023 07:00 am IST

मौसम विभाग के मुताबिक अप्रैल महीने के शुरुआती दिनों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री हो सकता है। वहीं मार्च के शुरुआती दिनों में पड़ी गर्मी ने कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे। लेकिन शनिवार व इससे पहले हुई बारिश के कारण राजधानी दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहे और मौसम सुहाना बना रहा।

IMD Weather Forecast IMD PREDICTS Rainfall in delhi ncr know weather forecast of ypour states- India TV Hindi
दिल्ली में एक बार फिर होगी बारिश Image Source : PTI

IMD Weather Forecast: राजधानी दिल्ली में बीते दिनों हुई बारिश के कारण मौसम सुहाना बना हुआ है। मार्च महीने के अंत में एक बार फिर बारिश देखने को मिलेगी। इस कारण अप्रैल महीने की शुरुआत में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक अप्रैल महीने के शुरुआती दिनों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री हो सकता है। वहीं मार्च के शुरुआती दिनों में पड़ी गर्मी ने कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे। लेकिन शनिवार व इससे पहले हुई बारिश के कारण राजधानी दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहे और मौसम सुहाना बना रहा।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौस

मराजधानी दिल्ली में एक बार फिर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक मौसम में नमी बनी रहेगी। सोमवार के दिन भी आसमान साफ रहेगा व इस दौरान तेज धूप निकलेगी। सोमवार के दिन अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। वहीं 28 मार्च के दिन अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। वहीं 29 व 30 मार्च के दिन अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17-18 डिग्री के बीच देखने को मिल सकती है। हालांकि 30 मार्च के दिन एक बार फिर से बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान दिल्ली के तापमान में गिरावट आएगी। वहीं 31 मार्च के दिन और एक अप्रैल को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16-17 डिग्री बना रहेगा।

कहां होगी बारिश

स्काईमेट के मुताबिक 16 मार्च से प्री मॉनसून सीजन की गतिविधियों के कारण बारिश देखने को मिल। 17-20 मार्च को दिल्ली एनसीआर के अधिकांश हिस्सों में बारिश देखने को मिली। 29 मार्च के दिन दिल्ली का मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है। पश्चिमी विक्षोभ 30 मार्च तक पश्चिमी हिमालय पर पहुंच जाएगा। इस कारण गरज के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं इसका असर पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा तक में देखने को मिल सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत