1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IMD Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर में गिरा तापमान, यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंड

IMD Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर में गिरा तापमान, यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंड

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Nov 12, 2023 07:32 am IST,  Updated : Nov 12, 2023 07:37 am IST

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को हुए बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। एक तरफ जहां लोगों को प्रदूषण से कुछ राहत मिली है। वहीं दूसरी तरफ ठंड बढ़ने लगा है। वहीं बिहार के कुछ इलाकों में भी अब बारिश की संभावना जताई गई है।

IMD Weather Forecast Today delhi weather forecast up ka mausam bihar mausam update- India TV Hindi
दिल्ली-एनसीआर में गिरा तापमान Image Source : PTI

IMD Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को हुई बारिश के कारण वायु प्रदूषण में कमी देखने को मिली है। वहीं सर्द हवा ने भी दिल्ली-एनसीआर में दस्तक दे दी है। पहाड़ों पर हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ठंड बढ़ने लगा है और हवा के प्रदूषण का स्तर काफी हद तक कम हो गया है। फिलहाल बारिश के कारण प्रदूषण की धुंद से शहर को निजात मिली है। एनसीआर क्षेत्र में भी तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। इस दौरान दिन के समय धूप निकलने की संभावना है। वहीं ये आशंका भी जताई जा रही है कि दिवाली के बाद राजधानी दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है। 

बिहार का मौसम

बिहार के मौसम में ठंड का असर घुल गया है। बिहार में मौसम प्राय: शुष्क बना हुआ है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटे में राज्य का सबसे ठंड स्थान किशनगंज को दर्ज किया गया है।  वहीं सबसे गर्म स्थान खगड़िया रहा। यहां अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जानकारी के मुताबिक अगले 24 घंटे में भी कुछ विशेष बदालव की संभावना नहीं है।  सुबह के दौरान हिमालय से सटे इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, शिवहर जिले में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

यूपी में बढ़ने लगी ठंड

यूपी के मौसम की अगर बात करें तो यहां मौसम तेजी से करवट लेने लगा है। शुक्रवार से लेकर शनिवार तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश देखने को मिली। बारिश के कारण यहां मौसम बदल चुका है और लोगों को सिहरन महसूस होने लगा है। इस बीच मेरठ में न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस देखने को मिली। वहीं मौसम विभाग की मानें तो आगामी दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है। इस कारण रात और सुबह के दौरान लोगों को अच्छी-खासी ठंड देखने को मिल सकती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत